महाराष्ट्र में गोमांस पर बैन के खिलाफ ऋषि कपूर ने जताई नाराजगी

ऋषि कपूर की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने महाराष्ट्र में गोमांस पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, मैं नाराज हूं। कोई क्या खाता है, इससे उसके धर्म को क्यों जोड़ा जा रहा है। मैं हिंदू हूं और बीफ खाता हूं, क्या ऐसा करके मैं कम धार्मिक हो जाता हूं?

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में गो मांस के उपयोग, बिक्री या सेवन पर बेन लगा दिया गया, जिसके समर्थन और विरोध में देश भर में आवाजें उठ रही हैं।

ऋषि कपूर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मैं पोर्क भी खाता हूं, जैसे कि मेरे कई मुस्लिम दोस्त खाते हैं और मानते हैं कि धर्म को खाने से जोड़ना गलत है। पंडित मौलवी सब छोड़ो! करो दिल की बात। मन की बात। खाने पर बैन नहीं होना चाहिए। सब राजनीति है। मेरा मंत्र है जियो और जीने दो। आपको नहीं पसंद तो मत खाओ।

 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com