विज्ञापन

Toxic का ओपनिंग डे पर भौकाल, एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2, एनिमल, जवान छूटी पीछे, अब पुष्पा 2 की बारी?

Toxic Advance Booking: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग नए रिकॉर्ड बना रही है, जिसके चलते धुरंधर, एनिमल और जवान पीछे छूट गए हैं. वहीं अगली बारी लगता है पुष्पा 2 की है. 

Toxic का ओपनिंग डे पर भौकाल, एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2, एनिमल, जवान छूटी पीछे, अब पुष्पा 2 की बारी?
Toxic First Day Advance Booking: टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
नई दिल्ली:

Toxic Advance Booking: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स 26 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसकी चर्चा धुरंधर 2 की रिलीज से हो रही है क्योंकि पहले फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म से टक्कर लेने वाली थी. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर 26 अगस्त को यश अकेले धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी कमाई देखकर लगता है कि टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा क्योंकि अभी तक एडवांस बुकिंग में यश की टॉक्सिक ने धुरंधर, एनिमल, जवान को पछाड़ दिया है. वहीं अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है. 

टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को सुबह 6 बजे शुरू हुई थी. जबकि नेशनल चेन्स में थोड़ी देरी से बुकिंग शुरू हुई. इसके बाद संडे सुबह 10 हजार टिकट एक घंटे में बुक माय शो पर बिकी. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टॉक्सिक ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 18 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर दिया है और वो भी केवल 48 घंटों में. फिल्म ने 4.7 लाख टिकट सभी भाषाओं में बेचे हैं. 

ये भी पढ़ें- 1986 और 2000 की इन दो फिल्मों के गाने की शुरुआत बिल्कुल एक जैसी, लेकिन गीतकार अलग, जानें 14 साल का किस्सा

अन्य भाषाओं में टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग

कन्नड़ वर्जन ने अकेले ही जहां 10 करोड़ का कलेक्शन किया है तो वहीं हिंदी भाषा में 8 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन का हासिल किया है. इससे पता चलता है कि केजीएफ फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा में यश की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. 

टॉक्सिक ने धुरंधर 2, एनिमल और जवान को किया पीछे

टॉक्सिक ने भारत में 2.5 लाख टिकट केवल 24 घंटे में बेचे हैं. इसके चलते फिल्म ने शाहरुख खान की जवान (1.5 लाख), रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (1.3 लाख) और रणबीर कपूर की एनिमल (55 हजार) को पछाड़ दिया है. खास बात यह है कि 24 घंटे में केवल हिंदी में टॉक्सिक ने 60 हजार टिकट बेची हैं, जिसके चलते एनिमल को बड़ा हिट किया है. 

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी टॉक्सिक?

टॉक्सिक ने 4.7 लाख टिकट 48 घंटों में बेचे हैं. जबकि पुष्पा 2 की बात करें तो फिल्म ने 31.76 लाख टिकट बेचे थे. वहीं बुक माय शो पर फिल्म के 1 मिलियन से ज्यादा टिकट बिके थे. इसके चलते यह एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायण के बाद महाभारत के कर्ण की गाथा देखने के लिए हो जाइए तैयार, टीजर की हो रही चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic, Bollywood, Toxic Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com