विज्ञापन

कंगना रनौत के 'सस्ती कॉपी' वाले तंज पर तापसी पन्नू का क्रिप्टिक पोस्ट,  लिखा- ' साबित हो गया'

तापसी पन्नू का पोस्ट कंगना रनौत के परवरिश वाले पोस्ट के बाद आया है, जिसे उनका जवाब माना जा रहा है. 

कंगना रनौत के 'सस्ती कॉपी' वाले तंज पर तापसी पन्नू का क्रिप्टिक पोस्ट,  लिखा- ' साबित हो गया'
तापसी पन्नू का कंगना रनौत पर पलटवार
नई दिल्ली:

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी जुबानी तकरार अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है. मामला तब शुरू हुआ जब शनिवार को कंगना ने एक पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए तापसी पर निशाना साधा और उन्हें फिर से 'सस्ती कॉपी' कहा. कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता को लेकर टिप्पणी की है. अब तापसी ने भी बिना किसी का नाम लिए सिर्फ दो शब्दों की ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे कंगना के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. 

कंगना रनौत ने क्या कहा

दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट साझा किया था, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट भी कर दिया था. उन्होंने अपनी में लिखा था, ''एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया के सामने उनके पास बात करने के लिए सिर्फ कंगना रनौत का नाम है. आज उन्होंने बेशर्मी से मेरी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाते हुए सारी हदें पार कर दीं. मेरा मानना है कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं. मैं कभी किसी बहस में किसी के माता-पिता को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वो मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर पाए? ऐसी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए सच में दुख होता है.''

ये भी पढ़ें- शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम कमेंट पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, कहा- कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं

तापसी का क्रिप्टिक पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

इस पोस्ट के बाद तापसी ने सीधे तौर पर कंगना का नाम लिए बिना जवाब दिया. उन्होंने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'इसलिए, साबित हो गया.' तापसी के इस पोस्ट का समय और इससे पहले कंगना की ओर से की गई टिप्पणी को देखते हुए इसे उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल ही में तापसी ने मीडिया से कंगना के साथ अपने कनेक्शन को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह कंगना से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली हैं. उनकी राय उनके बातचीत करने के तरीके और चीजों को देखने के अंदाज से बनी है. 

कंगना और तापसी का मामला

तापसी ने कहा था कि किसी व्यक्ति का बात करने और चीजों को देखने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बताता है. इतना सब लोगों के सामने है कि हर कोई खुद तय कर सकता है कि कौन कहां से आया है और उसकी सोच किस तरह की है. कंगना और तापसी के बीच विवाद की शुरुआत भी कई साल पहले हुई थी. साल 2019 में दोनों के बीच जुबानी टकराव सामने आया था. इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था. उस समय भी यह टिप्पणी काफी चर्चा में रही थी और दोनों अभिनेत्रियों के बीच चल रहे विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.   

ये भी पढ़ें- 1986 और 2000 की इन दो फिल्मों के गाने की शुरुआत बिल्कुल एक जैसी, लेकिन गीतकार अलग, जानें 14 साल का किस्सा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, Bollywood, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com