विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2017

अंगद बेदी से अफेयर की खबरों पर पहली बार बोलीं ऋचा चड्ढा

अंगद के साथ संबंधों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर ऋचा ने मीडिया को बताया, "हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है."

अंगद बेदी से अफेयर की खबरों पर पहली बार बोलीं ऋचा चड्ढा
छठे स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड्स सेरेमनी में शामिल हुए अंगद बेदी और ऋचा चड्ढा.
  • अंगद बेदी से डेटिंग की अफवाहों पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी
  • हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है : ऋचा चड्ढा
  • वेब श्रंखला 'इनसाइड एज' में पहली बार साथ नजर आएंगी जोड़ी
नई दिल्ली: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने वेब सीरीज 'इनसाइड एज' के सह-कलाकार अंगद बेदी को डेट करने की खबरों से इनकार किया है. ऋचा और अंगद गुरुवार को छठे स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड्स-2017 में अभिनेत्री तापसी पन्नू और बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के साथ नजर आए थे. दोनों के संबंधों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर ऋचा ने मीडिया को बताया, "हम दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है." अंगद ने भी इस बात पर सिर हिलाकर ऋचा से सहमति जताई. बता दें, अंगद और ऋचा क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित आगामी वेब श्रंखला 'इनसाइड एज' में नजर आएंगे.
 
 

A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on


पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद ने खेलों में अपनी रुचि के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मेरी खेल से जुड़ी पृष्ठभूमि है, इसलिए निश्चित रूप से मैं बचपन से ही इससे जुड़ा हुआ हूं. मैं भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट टूर देखता रहा हूं और अब विम्बलडन भी शुरू हो गया है. मैं इसे भी देखता रहा हूं."

वहीं, ऋचा ने कहा कि वह ओलंपिक खेलों को देखती हैं. उन्हें खेलों में ज्यादा रुचि नहीं है, वैसे उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और स्कवैश पसंद हैं.

'इनसाइड एज' का निर्माण अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और इसे करण अंशुमान ने बनाया है.

(इनपुट आईएएनएस से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angad Bedi, Richa Chadda, Angad Bedi Richa Chadda Affair, Inside Edge, Bollywood Affairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com