कपूर खानदान के लिए रखी गई 'जग्गा जासूस' की स्पेशल स्क्रीनिंग.
- 15 अक्टूबर से रणबीर कपूर शुरू करेंगे 'ड्रैगन' की शूटिंग
- संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की 15 दिन की शूटिंग बाकी : रणबीर
- रणबीर मुंबई तो कैटरीना न्यूयॉर्क में कर रहीं 'जग्गा जासूस' को प्रमोट
नई दिल्ली:
फिल्म 'जग्गा जासूस' से निर्माण क्षेत्र में उतरे अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह अयान मुखर्जी की अगली फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग 15 अक्टूबर से शुरू करेंगे. रणबीर ने गुरुवार को 'जग्गा जासूस' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "जहां तक संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म का सवाल है तो मैं शनिवार को पांच दिनों की शूटिंग करने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो जाऊंगा और फिर लौटने के बाद फिल्म की 10 दिनों की शूटिंग बचती है. मैं अयान मुखर्जी की अगली फिल्म की शूटिंग भी 15 अक्टूबर से शुरू कर दूंगा." रणबीर और अयान इससे पहले 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में एक-साथ काम कर चुके हैं.
रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' की स्क्रीनिंग में पहुंचे नीतू और ऋषि कपूर
रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर ने देखी 'जग्गा जासूस'
'जग्गा जासूस' की रिलीज से एक दिन पहले रणबीर की मां नीतू सिंह ने मुंबई में कपूर खानदान के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की, जिसमें अभिनेता के पिता ऋषि कपूर, बुआ रीमा जैन और आदर जैन शामिल हुए. इसमें दिवंगत फिल्मकार और अभिनेता राजकपूर की पत्नी और रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर भी पहुंचीं.
फिल्म के परिणाम के बारे में रणबीर ने कहा कि जब तक दर्शक शुक्रवार को सिनेमाघर नहीं पहुंच जाते और उनकी भीड़ नहीं उमड़ती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
शुक्रवार को रिलीज हुई अनुराग बसु निर्देशित 'जग्गा जासूस' में कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले कैटरीना कैफ न्यूयॉर्क रवाना हुईं. न्यूयॉर्क में वे आईफा सेरेमनी का हिस्सा बनने पहुंचीं. गुरुवार को उन्हें सलमान खान के साथ टाइम्स स्क्वयार में आईफा स्टोम्स अटेंड करते हुए देखा गया. इस दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
देखें, वीडियो... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' की स्क्रीनिंग में पहुंचे नीतू और ऋषि कपूर
रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर ने देखी 'जग्गा जासूस''जग्गा जासूस' की रिलीज से एक दिन पहले रणबीर की मां नीतू सिंह ने मुंबई में कपूर खानदान के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की, जिसमें अभिनेता के पिता ऋषि कपूर, बुआ रीमा जैन और आदर जैन शामिल हुए. इसमें दिवंगत फिल्मकार और अभिनेता राजकपूर की पत्नी और रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर भी पहुंचीं.
फिल्म के परिणाम के बारे में रणबीर ने कहा कि जब तक दर्शक शुक्रवार को सिनेमाघर नहीं पहुंच जाते और उनकी भीड़ नहीं उमड़ती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
शुक्रवार को रिलीज हुई अनुराग बसु निर्देशित 'जग्गा जासूस' में कैटरीना कैफ भी हैं. फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले कैटरीना कैफ न्यूयॉर्क रवाना हुईं. न्यूयॉर्क में वे आईफा सेरेमनी का हिस्सा बनने पहुंचीं. गुरुवार को उन्हें सलमान खान के साथ टाइम्स स्क्वयार में आईफा स्टोम्स अटेंड करते हुए देखा गया. इस दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
देखें, वीडियो... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Ayan Mukerji, Jagga Jasoos, Jagga Jasoos Screening, Neetu Kapoor, Rishi Kapoor