रणबीर-कैटरीना स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' का नया पोस्टर.
- 14 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'जग्गा जासूस'
- कथित ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की पहली फिल्म
- अनुराग बासु हैं फिल्म के डायरेक्टर
नई दिल्ली:
लंबे वक्त से अटकी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर 'जग्गा जासूस' की रिलीज डेट तय हो गई है. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी. कैटरीना कैफ ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फैन्स को इंस्टाग्राम के जरिए दी है. साथ ही उन्होंने इसका नया पोस्टर साझा किया है. पोस्टर में रणबीर-कैटरीना बांस की लकड़ी से बनी नाव के जरिए किसी गुफा के अंदर जाते दिखाई पड़ रहे हैं. दोनों ने एक्सप्रेशन्स देखने लायक हैं.
इस पोस्ट में कैटरीना ने यह भी बताया कि 'जग्गा जासूस' उनके 34वें जन्मदिन (16 मई) से दो दिनों पहले रिलीज होगी. कथित तौर पर ब्रेकअप के बाद यह रणबीर-कैटरीना की पहली फिल्म है. इसमें जोड़ी के अलावा शाश्वत चैटर्जी, सयानी गुप्ता और अदा शर्मा भी अहम रोल में दिखेंगी. लीड एक्टर के अलावा बतौर प्रोड्यूसर रणबीर इस फिल्म से जुड़े हैं. यह रणबीर के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है.
'जग्गा जासूस' की शूटिंग 2014 में शुरू हुई थी. फिल्म केप टाउन, थाईलैंड और भारत की अलग-अलग जगाहों पर रिलीज हुई. पहले यह फिल्म 27 नवंबर, 2016 को रिलीज होनी थी, लेकिन कैटरीना-रणबीर की पर्सनल लाइफ में आए उथल-पुथल की वजह से अब यह फिल्म 8 महीने देरी से रिलीज होने को तैयार है.

फिल्म में रणबीर कपूर एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने पिता की खोज में निकलता है. फिल्म में रणबीर का किरदार यह जानना चाहता है कि आखिर उसके पिता ने उसे क्यों छोड़ा? फिल्म में काफी एडवेंचर और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Jagga Jasoos, Anurag Basu, Jagga Jasoos Relase Date, Ranbir Katrina Breakup