
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ
माधुरी ने कहा, मेरे बच्चे बस मस्ती के लिए अपने तरीके से डांस करते हैं। ...यहां तक कि मेरे पति भी अच्छा डांस कर लेते हैं, हालांकि उन्होंने डांस सीखा नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
माधुरी ने 'धक धक करने लगा', 'एक दो तीन', 'हमको आज कल है', 'चने के खेत में', 'दीदी तेरा देवर दीवाना', 'चोली के पीछे', 'मेरा पिया घर आया' और 'मार डाला' जैसे गीतों पर डांस कर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। इस डांस क्वीन ने अब तक कायम अपनी आकर्षक काया का रहस्य उजागर करते हुए कहा कि वह विशेष तरह के 'डांसरसाइज' के जरिये खुद को फिट रखती हैं।
खुद को फिट रखने के लिए जिम और ट्रेडमिल से उब चुके लोगों को माधुरी विशेष 'डांसरसाइज' के जरिये काया चुस्त दुरूस्त रखने के तरीके बताएंगी। उन्होंने अपनी ऑनलाइन डांस एकैडमी के जरिये इस नए मॉड्यूल को उतारा है। वह 'डांसरसाइज' नाम की नई अवधारणा लेकर आई हैं, जिसे उनकी ऑनलाइन एकैडमी के जरिये सीखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, डांस आपके शरीर, मन और आत्मा के लिए होता है। यह (डांस) खुद में व्यायाम का एक अच्छा तरीका है। 'डांसरसाइज' के जरिये लोग एक ही समय में एक्सरसाइज के साथ डांस का भी आनंद उठा सकते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं