विज्ञापन

99 प्रॉपर्टी का मालिक है बॉलीवुड का ये सिंगर, गौरी खान ने डिजाइन किया है 99वां घर

मंहगे शौंक और आलीशन जिंदगी जीने के शौंकीन बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में मुंबई में अपने 99वें घर में प्रवेश किया है. मीका सिंह के एक और घर खरीदते ही वो 100 घरों वाले प्लेबैक सिंगर बन जाएंगे.

99 प्रॉपर्टी का मालिक है बॉलीवुड का ये सिंगर, गौरी खान ने डिजाइन किया है 99वां घर
बॉलीवुड गायक मीका सिंह
Playback singer Mika singh

Mika Singh: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीका सिंह अपने मुंबई में अपने 99वें घर को लेकर चर्चा में है. बहुत ही लैविश जिंदगी जीने के शौकीन मीका का 99वां घर एक्टर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजायनर गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. अंधेरी स्थित 99वें घर के साथ मीका सिंह की प्रॉपर्टी पूरे देश में फैली है, जिसमें दिल्ली में 100 एकड़ में बना भव्य फॉर्म हाउस शामिल है.

सिंगर मीका सिंह का 99वां घर मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी में हैं, जिसका इंटीरियर एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने 6 सालों में पूरा किया है. मीका का 99वां घर पहले 8-बेडरूम का अपार्टमेंट था, जिसे गौरी खान ने शानदार 5-बेडरूम होम में अपार्टमेंट में बदला है. माना जा रहा है कि एक और खरीदने के साथ ही मीका सिंह 100 घर वाले हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-जब मीका सिंह ने सलमान खान के कहने पर गाने से हटाया था कैटरीना कैफ का नाम, फिर इस एक्ट्रेस सुझाया नाम

मीका सिंह के 99वें घर की कीमत है 50 करोड़ 

मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी में 10वें फ्लोर पर स्थित मीका सिंह के 99वें घर की कीमत 50 रुपए बताई जा रही है. 8 बेडरूम वाले फ्लैट को री-डिजाइन करते हुए उसे भव्य 5 बेडरूम में तब्दील किया गया है. मीका सिंह के खास गुजारिश पर गौरी खान ने 6 सालों में इसे तैयार किया है. इसी बिल्डिंग के 6वें फ्लोर पर मीका सिंह का पर्सनल स्टूडियो है. इसी बिल्डिंग में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अपने परिवार के साथ रहते हैं.

दिल्ली में 100 एकड़ में फैला है फॉर्म हाउस

गौरतलब है दिल्ली के बाहरी इलाके में मीका सिंह का एक भव्य फॉर्म हाउस है. करीब 100 एकड़ में फैले फार्महाउस में 25 एकड़ की एक प्राइवेट झील है. इसके अलावा यहां पर मीका सिंह ने एक निजी हेलीपैड बनाया हुआ है. फॉर्म हाउस में हाई-टेक म्यूजिक स्टूडियो,घोड़ों का अस्तबल),डॉग कैनल और एक बड़ा आउटडोर किचन है, जिसकी देखभाल के लिए करीब 150 से 200 लोग काम करते हैं.

बाहरी दिल्ली में स्थित सिंगर मीका सिंह के विशाल फॉर्म हाउस में 4,000 से 5,000 लोगों की क्षमता वाला एक विशाल कॉन्सर्ट स्पेस है. फार्महाउस परिसर मीका सिंह ने एक भव्य मंदिर और 24X7 गुरुद्वारा भी बना रखा है, जहां निरंतर गुरवाणी का पाठ होता रहता है, जहां रोजाना 100 से 150 कर्मचारी काम करते हैं.

ये भी पढ़ें-राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह का मैसेज, बोले- प्लीज सिर्फ अनाउंसमेंट पोस्ट न करें...

क्या है सिंगर मीका सिंह का नेटवर्थ?

98 घर, 100 एकड़ फार्म हाउस, प्राइवेट आईलैंड से लेकर लेक, बोट और 10 घोड़ों के मालिक मीका सिंह का नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए अनुमान किया जाता है. हालांकि दिल्ली में स्थित  100 एकड़ में फैले मीका सिंह के फॉर्म हाउस की अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ रुपए आंकी जाती है. वहीं, उनके 99 घरों की वैल्यू 500 करोड़ से 1000 करोड़ रुपए आंकी जा रही है, जिसमें अकेले 99वें घर की कीमत 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है. 

मीका सिंह की कमाई का मुख्य जरिया

प्लैबैक सिंगिंग के अलावा सिंगर मीका सिंह हाई प्रोफाइल शादियों और लाइव इंवेंट करते हैं और महज 30 मिनेंट के परफॉरमेंस के लिए मीका सिंह 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. इसके अलावा मीका सिंह रियल एस्टेट में भारी-भरकम पैसा निवेश करते हैं, जिसकी बानगी है कि उनके पास अपना खुद का 99 घर है, जिसकी वैल्यू 500-1000 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें-80 साल की उम्र, 4 शादियां और 29 साल छोटी पत्नी, मीका की बर्थडे पार्टी में पत्नी के हाथों में हाथ डाल पहुंचा ये एक्टर

लग्जरी गाड़ियों का है भव्य कलेक्शन

99 घर के मालिक के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर मीका सिंह महंगे गाड़ियों का भी शौक रखते है. उनके आलीशान और लग्जरी गाड़ियों की फेहरिस्त में  हमर, पोर्श,मस्टैंग और लेम्बोर्गिनी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 15-20 रुपए आंकी जाती है. जून, 2026 के मुताबिक मीका सिंह के पास मौजूद महंगी कार लेम्बोर्गिनी की ऑन रोड कीमत 5 से 9 करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें-मीका सिंह का 100 एकड़ में बना फार्महाउस, कभी कीर्तन में गाना गाता था बॉलीवुड का टॉप सिंगर

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
मुख्य कॉपी संपादक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh House, Bollywood Singer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com