14 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस'
- कैटरीना कैफ ने साझा किया 'जग्गा जासूस' का फनी वीडियो
- वीडियो में रणबीर कपूर का गला दबाती दिखीं कैटरीना कैफ
- बिहाइंड-द-सीन वीडियो में कैद हुई रणबीर-कैटरीना की मस्ती
नई दिल्ली:
लंबे वक्त से अटकी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी. कथित तौर पर हुए ब्रेकअप के बाद रणबीर और कैटरीना बड़े पर्दे पर दोबारा वापसी करने को तैयार है. हाल ही में फिल्म का गाना 'उल्लू का पट्ठा' रिलीज हुआ था. इस गाने के जरिए दर्शकों को लुभाने के बाद अब कैटरीना ने कैमरे के पीछे के कुछ दृश्यों को अपने दर्शकों के साथ साझा किया है. इस फनी वीडियो में कैटरीना, रणबीर को घूसा मारते और उनका गला दबाते नजर आ रही हैं.
'उल्लू दा पट्ठा' गाने में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ.
कैटरीना ने अपने फेसबुक पेज पर 'जग्गा जासूस' का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर और कैटरीना मोरक्को की सड़कों पर चारों तरफ घूमते हुए डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना की मस्ती देखी जा सकती है. वीडियो में रणबीर की गाड़ी की पिछली सीट पर बैठीं कैटरीना उनका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु भी दिख रहे हैं, जो इस हंसी-मजाक का लुत्फ उठा रहे हैं.
कैटरीना कैफ ने मस्ती से भरे हुए वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "जग्गा और जगहेड. नाच मेरी जान पैसा मिलेगा.'
गौरतलब है कि, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में जमी थी. प्रकाश झा की फिल्म राजनीति (2010) में इन्होंने बेहतरीन काम किया है. ऑन-स्क्रीन के साथ रणबीर-कैटरीना की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सुर्खियों में बनी रही. कथित तौर पर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे. लेकिन 2016 की शुरुआत में इनकी राहें जुदा हो गई. ब्रेकअप के बाद जोड़ी फिल्म 'जग्गा जासूस' से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार है.
फिल्म में रणबीर कपूर एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने पिता की खोज में निकलता है. फिल्म में रणबीर का किरदार यह जानना चाहता है कि आखिर उसके पिता ने उसे क्यों छोड़ा? फिल्म में काफी एडवेंचर और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
'उल्लू दा पट्ठा' गाने में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ.कैटरीना ने अपने फेसबुक पेज पर 'जग्गा जासूस' का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर और कैटरीना मोरक्को की सड़कों पर चारों तरफ घूमते हुए डांस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना की मस्ती देखी जा सकती है. वीडियो में रणबीर की गाड़ी की पिछली सीट पर बैठीं कैटरीना उनका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु भी दिख रहे हैं, जो इस हंसी-मजाक का लुत्फ उठा रहे हैं.
कैटरीना कैफ ने मस्ती से भरे हुए वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "जग्गा और जगहेड. नाच मेरी जान पैसा मिलेगा.'
गौरतलब है कि, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में जमी थी. प्रकाश झा की फिल्म राजनीति (2010) में इन्होंने बेहतरीन काम किया है. ऑन-स्क्रीन के साथ रणबीर-कैटरीना की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सुर्खियों में बनी रही. कथित तौर पर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे. लेकिन 2016 की शुरुआत में इनकी राहें जुदा हो गई. ब्रेकअप के बाद जोड़ी फिल्म 'जग्गा जासूस' से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार है.
फिल्म में रणबीर कपूर एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने पिता की खोज में निकलता है. फिल्म में रणबीर का किरदार यह जानना चाहता है कि आखिर उसके पिता ने उसे क्यों छोड़ा? फिल्म में काफी एडवेंचर और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Jagga Jasoos, Anurag Basu, Jagga Jasoos Behind The Scenes, Ullu Ka Pattha Video Song, Ranbir Kapoor Katrina Kaif, Ranbir Katrina Breakup