विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

फिर दिखी करीना कपूर के नन्हे नवाब की क्यूटनेस, वायरल फोटो में खिलखिलाते नजर आए तैमूर

महज 5 महीने के होने के बावजूद तैमूर अली खान फिल्मी दुनिया के चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं. सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था.

फिर दिखी करीना कपूर के नन्हे नवाब की क्यूटनेस, वायरल फोटो में खिलखिलाते नजर आए तैमूर
वारयल हुई करीना कपूर के 5 महीने के बेटे तैमूर की यह फोटो.
  • करीना कपूर के बेटे तैमूर की फोटो वायरल
  • नई तस्वीर में खिलखिलाते दिखे तैमूर अली खान
  • पिछले साल दिसंबर में हुआ था सैफ-करीना के बेटे का जन्म
नई दिल्ली: करीना कपूर और सैफ अली खान के फैन्स उनके बेटे तैमूर अली खान की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं. हाल ही में तैमूर मां करीना कपूर के साथ आउटिंग पर निकले थे. तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के जन्मदिन में शामिल हुए नन्हे नवाब तैमूर की कई तस्वीरें इस हफ्ते वायरल हुई थी. हाल ही में तैमूर की एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें वे बेहद क्यूट लग रहे हैं. तस्वीर में तैमूर खिलखिलाते दिख रहे हैं.
 

5 महीने के हो चुके तैमूर की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है. तस्वीर में तैमूर खिलखिलाते नजर आ रहे हैं. ब्लू और व्हाइट रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहे तैमूर किसी की गोद में बैठे हुए हैं.
 

A post shared by Bollywood(@bollywood312) on


गुरुवार को तुषार कपूर ने अपने बेटे लक्ष्‍य का पहला जन्‍मदिन मनाया था. लक्ष्‍य के बर्थडे के मौके पर यूं तो कई गेस्‍ट आए लेकिन इस दौरान सबसे स्‍पेशल गेस्‍ट थे करीना कपूर खान और उनका बेटा तैमूर. 5 महीने का तैमूर लक्ष्‍य की बर्थडे पार्टी में मम्‍मी की गोद पर बैठे दिखे थे. 

20 दिसंबर, 2016 को मुंबई में जन्में तैमूर अली खान पटौदी जन्‍म के बाद से ही चर्चाओं में हैं. पहले सैफ और करीना के द्वारा अपने बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर पूरे सोशल मीडिया में इसका विरोध किया गया. लोगों ने इस नाम को 14वीं शताब्‍दी के उस तैमूर लंग से जोड़ा जिसने दिल्‍ली को तहस-नहस किया था. इस नाम की खूब आलोचना हुई. लेकिन करीना और सैफ के इस फैसले पर इंडस्‍ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया और इसे उनकी निजी पंसद माना. देखें तैमूर की चुनिंदा फोटोज....














कई सालों तक डेटिंग के बाद करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी और यह दोनों कई फिल्‍मों जैसे, 'ओमकारा', 'एजेंट विनोद', 'टशन'  और 'कुर्बान' में साथ नजर आ चुके हैं. करीना आखिरी बार पिछले साल आई फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' में अहम किरदार निभाती दिखी हैं. वह जल्‍द ही शशांक घोष की फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' में एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर के साथ नजर आने वाली हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Unseen Photo, Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan Laughing, Tusshar And Laksshya, Kareena Kapoor Son, Saif Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com