विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

जी हां, कपिल शर्मा को आती है 'दोस्‍त' सुनील ग्रोवर की बहुत याद... देखें वीडियो

कपिल ने कहा, 'वह दोस्‍त हैं और जब भी उनका दिल करे वह आ सकते हैं. मैं उनसे मिल कर भी आया था. देखते हैं.'

जी हां, कपिल शर्मा को आती है 'दोस्‍त' सुनील ग्रोवर की बहुत याद... देखें वीडियो
कपिल शर्मा के शो में डॉ. मशहूर गुलाटी बने नजर आते थे सुनील ग्रोवर.
  • कपिल शर्मा ने कहा, 'मुझे भी सुनील ग्रोवर की याद आती है'
  • कपिल बोले मैं कुछ कह नहीं रहा इसलिए कुछ भी छापा जा रहा है
  • झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने छोड़ा है कलिप शर्मा का शो
नई दिल्‍ली: कपिल शर्मा इन दिनों काफी बिजी हैं. जहां एक तरफ अपने कॉमेडी शो की शूटिंग के हर हफ्ते आने वाली एपिसोड्स के लिए वह शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं उनकी आने वाली फिल्‍म 'फिरंगी' की शूटिंग के लिए भी उन्‍हें काफी भाग-दौड़ करनी पड़ रही है. शूटिंग का कपिल पर कुछ ऐसा स्‍ट्रैस है कि पिछले दिनों कपिल काफी बीमार हो गए. अपनी इसी बीमारी की हालत में अपने फैन्‍स से बात करते हुए कपिल ने कहा है कि उन्‍हें अपने साथी कलाकार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की बहुत याद आती है. इतना ही नहीं, कपिल से उनके फैन्‍स ने जब यह जानना चाहा कि सुनील ग्रोवर इस शो पर कब वापिस आ रहे हैं तो, कपिल ने कहा कि सुनील उनके दोस्‍त हैं और वह जब चाहें त‍ब शो पर वापिस आ सकते हैं. कपिल ने फैन्‍स के सवालों के जवाब में कहा कि सुनील उनके भाई की तरह हैं.

दरअसल कपिल शर्मा ने अपने 9 जुलाई को अपने फेसबुक अकाउंट पर फैन्‍स को बताया कि 'सोमवार (10 जुलाई) को वह अपनी फिल्‍म 'फिरंगी' की शूटिंग निपटा लेंगे और फिर लाइव चैट पर आएंगे. कपिल ने अपने पोस्‍ट में कहा कि आप मुझसे जो चाहे वो पूछ सकते हैं.' सोमवार रात को अपनी इसी वादे के मुताबिक कपिल शर्मा ने अपने फैन्स से फेसबुक लाइव चैट के जरिए बातचीत की. इस चैट के वक्‍त कपिल काफी बीमार नजर आ रहे थे. कपिल से जब एक फैन ने पूछा कि सुनील इस शो पर वापिस कब आ रहे हैं तो कपिल ने कहा, 'वह दोस्‍त हैं और जब भी उनका दिल करे वह आ सकते हैं. मैं उनसे मिल कर भी आया था. देखते हैं.'
 
kapil sharma sunil grover


कपिल ने शाहरुख खान के शो के कैंसल होने के सवाल पर कहा कि कपिल की तबियत के चलते यह शूट कैंसल करना पड़ा है. एक फैन ने जब कपिल पर सक्‍सेस हैंडल न कर पाने की बात कही तो कपिल ने इस कमेंट के जवाब में कहा, 'ऐसी बात नहीं है, सब की लाइफ में ऐसी चीजें होती हैं और किसी के भी पास असली घटना की जानकारी नहीं है. कभी मौका होगा तो मैं इसके बारे में बताउंगा.'

बता दें कि मार्च में ऑस्‍ट्रेलिया में शो कर वापिस मुंबई आते वक्‍त फ्लाइट में कपिल शर्मा और उनकी टीम के बीच झगड़ा हुआ था. इस झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने शो की शूटिंग के लिए आना छोड़ दिया था. जहां चंदन कपिल की टीम में उनके मनाने के बाद वापिस आ गए हैं तो वहीं अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने कपिल को छोड़ दूसरे कॉमेडी शो का दामन थाम लिया है. लेकिन कलिप के शो का सबसे चर्चित नाम सुनील ग्रोवर न तो इस शो में वापिस आए हैं और न ही वह किसी और शो में कमिटमेंट करते नजर आ रहे हैं.



टीम के बीच फ्लाइट में हुए झगड़े को लेकर एक प्रत्‍यक्षदर्शी के हवाले से हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ने खबर प्रकाशित की थी कि दरअसल कपिल शर्मा बहुत नशे में थे और उनकी टीम ने उनसे पहले फ्लाइट में खाना खा लिया था, जिसपर कपिल काफी भड़क गए थे और उन्‍होंने सुनील ग्रोवर को जूता फेंक कर मारा था. इस पूरे विवाद के बाद कपिल ने सुनील से माफी मांगी लेकिन फ्लाइट में आखिर असल में क्‍या हुआ था यह किसी भी सदस्‍य ने सामने नहीं रखा है. कपिल ने अपने इस लाइव चैट के दौरान कहा, ' हमारे विवाद के बारे में भी बहुत कुछ छापा गया है, जैसे मेरी टीम ने मुझसे पहले खाना खा लिया इसलिए में भड़का. मैं भी उसी फ्लाइट में था, मैं दूसरी फ्लाइट से तो कूद कर नहीं आया था. लेकिन मैं अब रिएक्‍ट नहीं करता इसलिए शायद वह लोग ऐसी चीजें छापते हैं.'
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover, Kapil Sharma Sunil Grover, Sunil Grover Kapil Sharma Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com