विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

फ़िल्म मुबारकां के प्रचार का दिलचस्‍प अंदाज, मुंबई में धूमधाम से संगीत समारोह आयोजित

मुबारकां 28 जुलाई को रिलीज़ होगी और इसीलिए फ़िल्म की टीम एक संगीत समारोह का आयोजन कर खुद मेज़बान बनी.

फ़िल्म मुबारकां के प्रचार का दिलचस्‍प अंदाज, मुंबई में धूमधाम से संगीत समारोह आयोजित
मुंबई: फ़िल्म "मुबारकां" की टीम ने धूमधाम से संगीत समारोह का आयोजन किया. यह अपने आप में फ़िल्म के प्रचार का दिलचस्प अंदाज़ है, जहां संगीत का समारोह हुआ हो और फ़िल्म की टीम ने इस समारोह में उपस्थित सभी मेहमानों, खासकर मीडियाकर्मियों का मनोरंजन किया.

मुबारकां 28 जुलाई को रिलीज़ होगी और इसीलिए फ़िल्म की टीम एक संगीत समारोह का आयोजन कर खुद मेज़बान बनी.

अपनी तरह के इस शानदार बॉलीवुड इवेंट में दर्शकों की मेजबानी के लिए तैयार हुए सभी कलाकार दर्शकों का स्वागत करते हुए नज़र आए और दर्शाया कि फ़िल्म की थीम पर इसका प्रचार भी कुछ इस तरह किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें...
शाहरुख खान के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटी टीम 'मुबारकां', 4 घंटे WAIT करने के बाद भी नहीं आए कपिल शर्मा

अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, आथिया शेट्टी, इलियाना डीक्रूज़ झूम रहे थे, लेकिन अनिल कपूर की एनर्जी और जोश देखने लायक था. अनिल कपूर ने फ़िल्म के गानों पर जमकर डांस किया. स्टार कलाकारों के साथ फिल्म के संगीतकार अमाल मलिक और गायक अरमान मलिक ने भी लाइव परफॉर्म कर दर्शकों का मनोरंजन किया.

यहां फ़िल्म की मेकिंग के कई वीडियो दिखाए गए और सभों ने फ़िल्म में काम करने के अनुभवों को बांटा.

ये भी पढ़ें...
सुनील शेट्टी की बेटी ने गिनवाए स्टार किड होने के सबसे बड़े नुकसान

संगीत समारोह को ग्रैंड और दिलचस्प बनाने के लिए चाचा-भतीजे यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने अपने-अपने हाथों में माइक उठाया और एक दूसरे से सवाल-जवाब करने लगे. इस सवाल-जवाब में कुछ पारिवारिक सवालों के साथ हंसी-मजाक भी थी.



इस इवेंट की खास बात यह भी थी कि मीडिया को सवाल पूछने नहीं दिया गया, क्योंकि यहां मीडिया का सिर्फ मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mubarakan, Mumbai, Anil Kapoor, Arjun Kapoor, Ileana D'cruz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com