विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

Cannes Film Festival: दीपिका पादुकोण ने इस अल्‍ट्रा ग्‍लैम लुक में किया ग्रैंड फिनाले

दीपिका इस ब्रैंडोन मैक्‍सवेल के ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. वह लॉन्‍ग ट्रेन के हाई स्लिट वाले गाउन में नजर आईं.

Cannes Film Festival: दीपिका पादुकोण ने इस अल्‍ट्रा ग्‍लैम लुक में किया ग्रैंड फिनाले
गुरुवार को कान फिल्‍म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का आखिरी दिन था.
  • दीपिका ब्रैंडोन मैक्‍सवेल के ग्रीन आउटफिट में नजर आईं
  • दीपिका ने चुना हाइलाइटेड आईमेकअप और थोड़ी सी जूलरी
  • दीपिका पहली बार इस फिल्‍म फेस्टिवल का हिस्‍सा बनी हैं
नई दिल्‍ली: दीपिका पादुकोण का कान फिल्‍म फेस्टिवल में शुक्रवार को आखिरी दिन था और दूसरे दिन भी दीपिका की रेड कारपेट पर एंट्री धमाकेदार रही. अपने इस आखिरी रेड कारपेट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने अल्‍ट्रा ग्‍लैम लुक चुना जिसमें वह लॉन्‍ग ट्रेन के हाई स्लिट वाले गाउन में नजर आईं. दीपिका इस ब्रैंडोन मैक्‍सवेल के ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. दीपिका ने अपने लुक को खूबसूरत आईमेकअप और स्‍टड जूलरी से संवारा. दीपिका यहां कॉस्‍मेटिक कंपनी लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्‍व करने पहुंची हैं. यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण इस विश्‍वप्रसिद्ध फिल्‍म फेस्टिवल का हिस्‍सा बनी हैं.
 





सिर्फ रेड कारपेट ही नहीं, कान फिल्‍म फेस्टिवल के दूसरे दिन होटल में भी दीपिका के काफी खूबसूरत और अलग-अलग लुक देखने को मिले. ब्रेकफास्ट के बाद मंगलवार को येलो ड्रेस के साथ उनकी पहली अपियरेंस वाकई हैरान और उनका कायल बना देने वाली थी. जल्द ही वे लॉरियलन के मेकअप स्टूडियो में दिखीं कुछ खास तलाशते हुए.
 
deepika padukone cannes film festival
 
पहले दिन इस खास अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण.
 

लॉरियाल ब्रांड की तरफ से इस साल दीपिका पादुकोण के अलावा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और सोनम कपूर भी नजर आने वाली हैं. ऐश्‍वर्या बुधवार रात ही मुंबई से फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुईं हैं. इस ट्रिप में उनके साथ उनकी 5 साल की बेटी आराध्‍या भी है. ऐश्‍वर्या 16वीं बार इस फेस्टिवल का हिस्‍सा बनने वाली हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padhukone Look, Deepika Padukone Dress, Deepika At Cannes, Cannes Film Festival 2017, Cannes Aishwarya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com