विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

शुरू हुई 'फन्ने खां' की शूटिंग, दो दशक बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर

अनिल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म 'फन्ने खां' के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो गई है.

शुरू हुई 'फन्ने खां' की शूटिंग, दो दशक बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर
ऐश्वर्या और अनिल की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में जमी थी.
  • 'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू, अनिल ने साझा की क्लैपबोर्ड की तस्वीर
  • ऐश्वर्या के साथ फिल्म में अहम रोल निभाएंगे अनिल कपूर और राजकुमार राव
  • अतुल मांजरेकर हैं फिल्म के डायरेक्टर
मुंबई:  ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव ने आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर ने इसे बेहद खास फिल्म करार दिया. अनिल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो गई है. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "और यहां कुछ नए और बेहद खास की शुरुआत के लिए क्लैप. शुरुआती दिन सर्वश्रेष्ठ दिन. 'फन्ने खां'. शूटिंग शुरू."

ये भी पढ़ें: 'बादशाहो' पर भारी पड़ी 'शुभ मंगल सावधान, जानें दो दिनों की कमाई​
 

इससे पहले अनिल द्वारा साझा किए गए फिल्म के फर्स्ट लुक में वे अपने बालों को रंगाते दिखाई दिए थे.
 

ऑस्कर नामांकित डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की आधिकारिक रीमेक 'फन्ने खां' अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे.

ये भी पढ़ें: 'दंगल' गर्ल ने आमिर खान की बेटी के साथ मनाई बकरीद, तस्वीरों में दिखी खास बॉन्डिंग

ऐश्वर्या और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे. इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं. ऐसी खबर थी कि आर. माधवन, ऐश्वर्या के साथ दिखेंगे और इसके बाद चर्चा थी कि अभिनेत्री इस बात से परेशान थीं क्योंकि वह राजकुमार के साथ काम करना चाहती थीं.

VIDEO: आखिरी बार अनिल कपूर फिल्म 'मुबारकां' में नजर आए थे. ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fanney Khan, Anil Kapoor, Aishwarya Rai Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com