विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2017

सुपरहिट सीरियल की टीवी एक्‍ट्रेस निकी वालिया को 'इश्‍क गुनाह' के लिए देना पड़ा है ऑडिशन

निकी 'इश्क गुनाह' में लैला के रूप में नजर आएंगी, यह एक नकारात्मक भूमिका है. यह तुर्की शो 'आस्क-आई-मेम्नु' का भारतीय रीमेक है.

सुपरहिट सीरियल की टीवी एक्‍ट्रेस निकी वालिया को 'इश्‍क गुनाह' के लिए देना पड़ा है ऑडिशन
एक्‍ट्रेस निकी वालिया.
नई दिल्‍ली: दो दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रहीं निकी वालिया ने बताया कि उन्होंने आने वाले नए टेलीविजन सीरियल 'इश्क गुनाह' में अपने किरदार के लिए ऑडिशन दिया है. बता दें कि इस सीरियल से निकी और एक्‍टर संजय कपूर लंबे समय के बाद टीवी पर फिर से वापसी कर रहे हैं. 'अस्तित्व : एक प्रेम कहानी' में नजर आ चुकीं निकि वालिया 2006 में यह सीरियल खत्‍म होने के बाद टीवी पर नजर नहीं आईं. अब वह 'इश्क गुनाह' में लैला के रूप में नजर आएंगी, यह एक नकारात्मक भूमिका है. यह तुर्की शो 'आस्क-आई-मेम्नु' का भारतीय रीमेक है. बता दें कि जी टीवी के सीरिलय 'अस्तित्व : एक प्रेम कहानी' में निकी डॉ. सिमरन के किरदार में नजर आई थीं, जो अपनी उम्र से छोटे व्‍यक्ति से प्‍यार कर उससे शादी करती है. निकी हाल ही में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्‍म 'शानदार' में पंकज कपूर की पत्‍नी बनी नजर आई थीं.
 
 

A post shared by Niki Walia (@niki_walia) on


न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, निकी ने कहा, 'मुझे वैध तरीके से इस भूमिका के लिए ऑडिशन देना पड़ा. पिछले साल मैंने उद्योग में अपने कुछ करीबी दोस्तों को संदेश भेजा था कि मैं काम की तलाश में हूं, चाहें फिल्म हो या टीवी.' उन्होंने कहा, 'हालांकि, टेलीविजन के लिए मेरा केवल एकमात्र मानदंड यह था कि यह शो मेरे आखिरी शो की तुलना में बेहतर होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: शाबाश शाहरुख खान... विदेश में जाकर भी अपनी इस लत पर ऐसे रख रहे हैं काबू

निकी ने कहा, 'हालांकि, उन्होंने कहा कि मुझे ऑडिशन देना होगा. मैं एक सेकंड के लिए हैरान थी, लेकिन उन्होंने कहा यह नियम है, इसलिए मैं इसके लिए सहमत हो गई.' निकी ने कहा कि ऑडिशन उम्मीद के अनुरूप नहीं हुआ, लेकिन उन्हें यह भूमिका मिल गई.

एनडीटीवी के शो 'स्‍पॉटलाइट' में पहुंची फिल्‍म 'मुन्‍ना माइकल' की टीम. देखें वीडियो.



'इश्क गुनाह' टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होगा. यह विक्रम भट्ट द्वारा निर्मित है.

(इनपुट आईएएनएस से भी)


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Niki Walia, Astitva Ek Prem Kahani, TV Serial Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com