- फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के 40 साल पूरे.
- अमिताभ बच्चन ने साझा की सेट की खास तस्वीर.
- फोटो में बेटी श्वेता को किस करते दिखे अमिताभ.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की 70 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' को रिलीज हुए 40 साल बीत चुके हैं. 27 मई, 1977 को सिनेमाघरों में उतरी यह फिल्म बिग बी के दिल के काफी करीब रही है. 40 साल पुरानी इस फिल्म को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर याद किया है. फिल्म के सेट की एक खास तस्वीर बिग बी ने ट्विटर पर साझा की है, इसमें अमिताभ बेटी श्वेता को किस कर रहे हैं. अभिषेक भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट किया, "अमर अकबर एंथोनी को 40 साल हो चुके हैं. जब मैं फिल्म के गाने माई नेम एज एंथोनी गोंसाल्वेस.. की शूटिंग कर रहा था, तब श्वेता और अभिषेक मुझसे मिलने आए थे."
दोनों बच्चों के साथ अमिताभ का यह फोटो काफी दिलचस्प है. खासकर इसमें नन्हे अभिषेक के एक्सप्रेशन्स देखने लायक है.
74 वर्षीय अमिताभ बच्चन अक्सर परिवार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने बहूरानी ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल की खास तस्वीर ट्वीट की थी. इस क्यूट फोटो के कैप्शन में लिखा- बहूरानी और हमारी रानी.
हर रविवार को मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के घर जलसा में फैन्स का जमावड़ा लगता है. यहां बिग बी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक आते हैं. 15 मई को बिग बी ने इसकी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे फैन्स नहीं बल्कि बेटी श्वेता बच्चन को देखते हुए पोज दे रहे हैं. फोटो में श्वेता बड़े प्यार से पिता की तस्वीर लेती नजर आ रही हैं.
T 2436 - 40 years of Amar Akbar Anthony .. and Shweta and Abhishek visit me on the set when I was doing song 'my name is Anthony Gonsalves pic.twitter.com/bNq8kBTSf7
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 26, 2017
दोनों बच्चों के साथ अमिताभ का यह फोटो काफी दिलचस्प है. खासकर इसमें नन्हे अभिषेक के एक्सप्रेशन्स देखने लायक है.
T 2434 - Bahurani aur hamari Rani .. !!! pic.twitter.com/slqauAt9GJ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 24, 2017
74 वर्षीय अमिताभ बच्चन अक्सर परिवार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. पिछले दिनों उन्होंने बहूरानी ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल की खास तस्वीर ट्वीट की थी. इस क्यूट फोटो के कैप्शन में लिखा- बहूरानी और हमारी रानी.
हर रविवार को मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के घर जलसा में फैन्स का जमावड़ा लगता है. यहां बिग बी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक आते हैं. 15 मई को बिग बी ने इसकी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे फैन्स नहीं बल्कि बेटी श्वेता बच्चन को देखते हुए पोज दे रहे हैं. फोटो में श्वेता बड़े प्यार से पिता की तस्वीर लेती नजर आ रही हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amitabh Bachchan, Amar Akbar Anthony, Shweta Bachchan, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan, 40 Years Of Amar Akbar Anthony