विज्ञापन

गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है? ज्योतिषाचार्य से जानिए इसका महत्व

भारतीय संस्कृति में गाय को मातृत्व, पोषण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि किसी को भोजन कराना केवल उसका पेट भरना नहीं होता, बल्कि उससे एक भावनात्मक रिश्ता भी बनाता है.

गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है? ज्योतिषाचार्य से जानिए इसका महत्व
गाय को रोटी खिलाने से क्या होता है?

Gaay Ko Roti Khilana: भारतीय घरों में सदियों से एक परंपरा चली आ रही है जब सुबह रसोई में रोटियां बनती हैं, तो पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है. अधिकतर लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसके पीछे ज्योतिषीय संकेत और पारिवारिक संस्कार भी जुड़े हुए हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको गाय को पहली रोटी खिलाने का कारण और महत्व बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य मनित वर्मा ने दी है. आइए जानते हैं...

ज्योतिष में दूसरा भाव भोजन का

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि रोटी केवल भोजन नहीं है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ये हमारे परिश्रम, आजीविका, परिवार और जीवनयापन का प्रतीक मानी जाती है. ज्योतिष में दूसरा भाव भोजन, परिवार, वाणी और संचित धन का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में जब हम अपनी रोटी किसी दूसरे जीव के साथ साझा करते हैं, तो ये केवल भोजन देना नहीं होता, बल्कि अपने संसाधनों और अपनत्व को बांटने का प्रतीक भी मााना जाता है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि किसी को भोजन कराना केवल उसका पेट भरना नहीं होता, बल्कि उससे एक भावनात्मक रिश्ता भी बनाता है. यही कारण है कि पहली रोटी की परंपरा हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बांटना और दूसरों का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना खुद केे लिए कमाना.

गेहूं का महत्व

ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो गेहूं को पारंपरिक रूप से सूर्य का प्रतीक माना गया है. सूर्य आत्मबल, ऊर्जा, पिता, अधिकार और जीवनशक्ति का कारक ग्रह है. वहीं सुबह का समय भी सूर्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसलिए दिन की पहली रोटी देना ये संकेत देता है कि जीवन की शुरुआत केवल अपनेे लिए नहीं, बल्कि दूसरों के प्रति जिम्मेदारी और उदारता के भाव के साथ करनी चाहिए.

गाय को रोटी खिलाने का महत्व

ज्योतिषाचार्य मनित वर्मा के अनुसार भारतीय संस्कृति में गाय को मातृत्व, पोषण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक मााना जाता है. इन गुणों में चंद्रमा के मातृत्व और शुक्र के सौम्य तथा सुख-संपन्नता से जुड़े कारकत्व की झलक देखी जाती है. इस तरह गेहूं के माध्यम से सूर्य, गाय के माध्यम से पोषण और परिवार के प्रतीक दूसरे भाव का संबंध एक छोटी-सी रोटी के जरिए जुड़ जाता है.

धार्मिक मान्यताओं में गौसेवा को सुख, समृद्धि और पुण्य से जोड़ा जाता है. ज्योतिषाचार्य के अुसार ज्योतिषीय दृष्टि से इसेे किसी ग्रह की दशा बदलने या सभी समस्याओं का निश्चित समाधान मानना उचित नहीं होगा. इसका सबसे बड़ा लाभ व्यक्ति के व्यवहार, संस्कार और सोच में दिखाई देता है. 

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर क्या खरीदें? जानें 9 दिन की पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे बृहस्पति गुरु, 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेंगे शुभ परिणाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com