विज्ञापन

31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे बृहस्पति गुरु, 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेंगे शुभ परिणाम

31 अक्टूबर को बृहस्पति देव गुरु सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसका प्रभाव 3 राशियों के जातकों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है. इससे करियर में उन्नति होगी और धनलाभ के भी योग बनेंगे.

31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे बृहस्पति गुरु, 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेंगे शुभ परिणाम
गुरु गोचर 2026
Photo Credit: NDTV

Guru Gochar 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार बृहस्पति देव गुरु 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. गुरु सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिसका प्रभाव 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशियों के करियर में उन्नति होगी और धनलाभ के भी योग बनेंगे. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

1. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को गुरु गोचर से लाभ देखने को मिलेगा. इस राशि के जातकों का साहस बढ़ेगा. धनलाभ के योग बेनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरी कर रहे लोगों को बड़ा पद ऑफर किया जा सकता है. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. बड़े कार्यों में आप सही तरह से निर्णय ले सकेंगे. आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी जिससे काम बनेंगे.

2. तुला राशि

गुरु गोचर से तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. अगर आपके कार्यक्षेत्र में बहुत समय से परेशानियां चल रही हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा. अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आपको नई नौकरी का ऑफर प्राप्त हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को नई डील मिल सकती है जिससे आपको खूब फायदा हो सकता है. कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा जिससे सफलता प्राप्त होगी.

3. धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को भी फायदा होगा. जो बच्चे प्रतियोगिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं. विदेश जाने के योग बनेंगे. रुका हुआ पैसा मिलेगा. करियर में उन्नति होगी.

यह भी पढ़ें: Navratri Ghatsthapna Muhurat 2026: 11 अक्टूबर को क्या है नवरात्रि का घटस्थापना का शुभ मुहूर्त? जान लें सही समय और जरूरी पूजा सामग्री

यह भी पढ़ें: हथेली पर बना है आधा चांद तो म‍िलेगा प्‍यार करने वाला, एस्ट्रोलॉजर से जान‍िए आधे, पूरे या टूटे हुए चांद का मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News, Guru Gochar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com