विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी परिस्थितियों से बाहर निकलने का प्रयास, कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति

Aquarius Tarot Card Horoscope 21 October: Death की ऊर्जा अनावश्यक वस्तु लोगों और यादों से दूरी बनाने की आवश्यकता, नए बदलावों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास. जानिए कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पुरानी परिस्थितियों से बाहर निकलने का प्रयास, कार्य क्षेत्र में बदलाव की स्थिति
कुंभ राशि
file photo

Aquarius Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पूर्व की यादों और परिस्थितियों से बाहर निकालने का प्रयास करें. अनावश्यक लोगों और बातों को मन पर हावी न होने दे. पुरानी चीजों से दूर रहने की कोशिश करें. किसी व्यक्ति के जीवन में जाने से उदासीनता आ सकती है. इस समय मन को शांत रख, कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. जीवन में नए बदलाव आ सकते हैं. इन बदलावों को स्वीकार कर व्यवहार में सकारात्मक लाएं. 

व्यावसायिक/ Professional

कार्यक्षेत्र में आवश्यक बदलाव लाने की स्थिति बन सकती है. सहयोगियों और कर्मचारियों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें. नए लोगों के साथ अधिकारियों और वरिष्ठ जनों के साथ अपने कार्यों को पूरा करते समय उसमें होने वाली जोखिम को नजर ना करें. यदि किसी कार्य में उसे समझने की कोशिश करें. बिना समझे किसी कार्य को करना आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा सकता हैं. 

स्वास्थ्य/Health

किसी दवा के दुष्परिणामों के कारण त्वचा में अचानक से काफी सूखापन आ सकता है. इस समय सही उपचार लेकर समस्या का निदान करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पारिवारिक मामलों में पैसों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.इस स्थिति को समझाना बेहतर रहेगा. 

रिश्ते/Relationship

बातों को लेकर परिवार का तनाव न बढ़ाएं. यदि किसी बात को लेकर सहमत नहीं है. तो अपने विचार सामने रखें,लड़ाई झगड़ा ना करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com