विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में स्थिरता लाने का करें प्रयास, कानूनी मामलों से संबंधित कार्यों में विलंब होने से मन में होगी अशांति

Cancer Tarot Card Horoscope 19 October: Knight of wands की ऊर्जा अपने कार्यों को लेकर सही नीतियों बनाने की आवश्यकता पर विचार, परिवार की शांति और जीवन साथी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का प्रयास तथा कार्य को लेकर सही व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्राथमिकता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में स्थिरता लाने का करें प्रयास, कानूनी मामलों से संबंधित कार्यों में विलंब होने से मन में होगी अशांति
Cancer Tarot Card Rashifal
ndtv

Cancer Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में स्थिरता लाने का प्रयास करेंगे. इस समय परिवार में अधिकार और जिम्मेदारी दोनों बढ़ते नजर आएंगे. कानूनी मामलों से संबंधित कार्यों में विलंब होने से मन में अशांति हो सकती है. जिन परिस्थितियों पर आपका जोर नहीं चल रहा है, उनको लेकर अत्यधिक तनाव न करें.घरेलू व्यवस्था में कुछ सख्त बदलाव करने पड़ सकते हैं. इन बदलावों के चलते परिवार के कुछ सदस्यों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. 

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करें.कुछ नीतियों को अनुशासित तरीके से लागू करने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. नए संपर्कों के साथ बातचीत करते समय अच्छी रणनीति बनाए. अच्छे ऑर्डर की प्राप्ति के लिए प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना पड़ सकती है.इस स्थिति में कूटनीतिक पूर्ण व्यवहार कर अनुबंध को अपने पक्ष में करने का प्रयास करें. सही नीति बनाकर किए गए कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त करने की संभावना है. 

स्वास्थ्य/Health: बालों समस्या को लेकर चिकित्सक की सलाह पर विचार करेंगे. भोजन में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance: बजट बनाते समय जरूरी और गैर जरूरी खर्चों को सूचीबद्ध करें. बजट में अनावश्यक खर्चों के लिए थोड़ी धनराशि जरूर शामिल करें.

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी की बातों को अनसुना ना करें. परिवार के सभी सदस्यों के साथ इज्जत से व्यवहार करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com