विज्ञापन

Taurus Tarot Card Horoscope: फैसले लेने में जल्दबाजी न करें, पढ़ें वृषभ राशि का राशिफल

Taurus Tarot Card Horoscope 17 October:- Knight of swords की ऊर्जा. स्वभाव में टालने की आदत को बदलने का प्रयास करें. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Horoscope: फैसले लेने में जल्दबाजी न करें, पढ़ें वृषभ राशि का राशिफल
Taurus Tarot Card Rashifal: वृषभ राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Taurus Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal:-  किसी भी परिस्थिति में अपने व्यवहार में अचानक से बदलाव न लाएं. पहले स्थिति को समझने की कोशिश करें फिर उसके अनुसार कार्य करें. इस समय भविष्य की आर्थिक योजनाएं धीमी गति से आगे बढ़ती नजर आएंगी. किसी भी तरह के फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें. किसी बात को लेकर परिजनों की चुप्पी परेशान कर सकती है. समस्याओं से परेशान होने की जगह उनके समाधान को ढूंढने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/Professional:- स्वभाव में टालमटोल की आदत दूर करने का प्रयास करें. कार्य में देरी या रुकावट योजनाओं को प्रभावित कर सकती है. व्यवसाय में पुराने और नए संपर्कों के व्यवहार को समझने की कोशिश करना चाहिए. समय-समय पर नए बदलाव लाकर कार्यों को बेहतर किया जा सकता है. उच्च अधिकारी के स्थानांतरण के कारण किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को स्थगित करना पड़ सकता है. अपने कार्य लेकर नए नजरिए से विचार करने की कोशिश करेंगे.

स्वास्थ्य/Health:- खाना खाने के बाद कुछ समय टहलने की कोशिश करें. इससे गैस और एसिडिटी से बचाव हो सकेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी मित्र के साथ मिलकर छोटे से घरेलू उद्योग की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं. इस उद्योग में होने वाले लाभ और हानि की जानकारी लेंगे. 

रिश्ते/Relationship:- प्रिय को छोटे-छोटे मैसेज कर अचंभित कर सकते हैं. प्रेम दर्शाने का यह एक अच्छा तरीका हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com