Cancer Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिजनों के सहयोग से घर के कामों को आसान तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. बच्चों के रचनात्मक कार्यों में आपका साथ उनके कार्यों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.अपने समझदारी और सूझबूझ से मुश्किल परिस्थिति में भी सही रास्ता ढूंढने में सफल रहेंगे. जीवन साथी के कार्यों में उसका सहयोग करें. इससे घर की व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अचानक सब कुछ रिश्तेदारों के अपने से परिवार की व्यवस्था बिगड़ सकती है. निजी कार्यों को पूरा करने में रुकावट होने की आशंका है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी कार्य की जटिल रिपोर्ट को वरिष्ठ जन की मदद से आसानी से समझ सकेंगे. कार्य में नए होने के कारण तकनीकी शब्दों को समझने में मुश्किल हो सकती है. उच्च अधिकारियों और परिस्थितियों के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकेंगे. व्यवसाय में नई तकनीक और नए तरीकों से कार्य पूरा करने में अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है.अपनी योजनाओं में स्पष्टता लाएं. किसी भी बात को तथ्य के साथ रखने पर उसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा. अचानक से कुछ जिम्मेदारियां के आने से क्षमता से अधिक कार्यभार आ सकता है.
स्वास्थ्य/Health
एक साथ बहुत सारे कार्यों के करने से थकान हो सकती है. छोटे-छोटे ब्रेक ले. कार्यों को अलग-अलग पूरा करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसे से जुड़े कार्यों को लापरवाही से पूरा न करें. संपत्ति से संबंधित कागजों को अच्छे से जांच पड़ताल करें.
रिश्ते/Relationship
पति-पत्नी के बीच की सहज बातचीत रिश्ते में मधुरता बढ़ाएगी. अपनी बात कहने के साथ सामने वाले की बात सुनने का भी प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं