Gemini Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. पैतृक संपत्ति से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है,तो उसे टालना बेहतर रहेगा. इस समय कोई भी फैसला आपके विपक्ष जा सकता है. मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करें.इससे समाज मान सम्मान के साथ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है.गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके कार्यों और सेहत को प्रभावित कर सकता है.धैर्य और संयम से काम ले. स्वभाव में आ गए सकारात्मक बदलाव से परिजन अचंभित हो सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय से जुड़े फैसले दूसरों की सोच से ना लें. दूसरों पर अपने कार्यों के लिए निर्भर रहना ठीक नहीं होगा. कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के ईर्ष्यालु स्वभाव के चलते कार्यों में रुकावट आ सकती है.सामने वाले का नकारात्मक स्वभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकता है. किसी गलत व्यक्ति से मित्रता के कारण आपके खिलाफ कुछ अफवाहें कार्यक्षेत्र में फैल सकती हैं. इस स्थिति को लेकर परेशान ना हो.इन पर कोई भी प्रतिक्रिया देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
स्वास्थ्य/Health
कान में दर्द को लेकर लापरवाही ना करें. संभव है, कि आपकी किसी गलती के चलते कान में कान के परदे में परेशानी हो गई हो.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसे के लेनदेन को लेकर लापरवाही न करें. पैसे के हिसाब-किताब को लेकर लिखित कार्रवाई जरूर करें.
रिश्ते/Relationship
ऐसी प्रेम संबंध से दूर रहे, जिसके कारण आपको करियर से समझौता करना पड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं