Aries Tarot Card Horoscope 17 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- काफी समय से कार्य की व्यस्तता के चलते परिवार के साथ समय व्यतीत नहीं कर पा रहे हैं. इस कारण जीवनसाथी की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. कार्य से अवकाश लें, परिजनों के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपसी तालमेल मजबूत होगा. संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है. संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण कागज और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. गलत हाथों में पड़ने से इनका दुरुपयोग होने की आशंका हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी लोगों से सीधी भिड़ंत हो सकती है. किसी नए अनुबंध या ऑर्डर को प्राप्त करने में कुछ लोग रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं. इस स्थिति में सही समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में कुछ सहकर्मियों के अवकाश पर जाने के कारण अतिरिक्त कार्यभार हो सकता है. इस समय कार्यों को समझदारी से पूरा करने का प्रयास करें. किसी सहयोगी से आपसी मन मुटाव दूर करने की कोशिश सफल होती नजर आएगी.
स्वास्थ्य/Health:- जोखिम वाले कार्यों में जल्दबाजी न करें.गिरने या चोट लगने की आशंका हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- खर्चो पर नियंत्रण रखें. यदि किसी चीज की उपयोगिता ना हो, तो उसकी खरीदी सोच समझ कर करें.
रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंधों में भरोसा और सम्मान बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर प्रिय की बेइज्जती ना करो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं