विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: गलत बात का विरोध करें, लाभ के योग

Pisces Tarot Card Horoscope 16 October:- Strength की ऊर्जा. व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में आ रही परेशानी को सुलझाने का प्रयास करें. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: गलत बात का विरोध करें, लाभ के योग
Pisces Tarot Card Horoscope: मीन राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Pisces Tarot Card Horoscope 16 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करें. धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. परिवार में किसी की मनमानी के चलते उसकी बात से सहमत ना हों. यदि कोई बात आपको गलत लग रही है, तो उस बात का विरोध अवश्य करें. सब कुछ चुपचाप न सहन करें. बाद में पछताने से अच्छा पहले अपनी बात स्पष्ट रूप से सामने वाले के समक्ष रख सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने में परेशानी महसूस हो सकती है. इस समय अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. निजी और व्यक्तिगत जीवन के कार्यों में समय को व्यवस्थित करने की कोशिश आपके लिए लाभदायक रहेगी. कुछ नए लोगों से मुलाकात जीवन में आगे अच्छे लाभ लेकर आ सकती हैं. अपनी बात को सामने वाले के समक्ष स्पष्ट रूप से रखने का प्रयास करें. किसी की निंदा ना करें. गलत बात का समर्थन न करें. 

स्वास्थ्य/Health:- कुछ समय से पाचन संबंधी समस्या बनी हुई है. चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- शेयर बाजार में लगाए गए धान में उतार चढ़ाव आने से चिंतित हो सकते हैं. नए धन निवेश पर विचार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:-  जहां आपका महत्व लोगों के व्यवहार में नजर ना आए. वहां अपनी बात को ना रखना ही बेहतर होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com