विज्ञापन

Shukra Gochar 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बनाएगा करियर और धन लाभ के योग

शुक्र के चित्रा नक्षत्र में गोचर और नवपंचम योग से जाने किन 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है.

Shukra Gochar 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बनाएगा करियर और धन लाभ के योग
शुक्र ने बदला नक्षत्र
NDTV

जब भी आसमान में ग्रहों की चाल बदलती है, तो उसका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और किस्मत पर पड़ता है. खासकर जब बात शुक्र ग्रह की आती है, तो इसे ऐशो-आराम, पैसों, और रिश्तों की डोर संभालने वाला मुख्य ग्रह माना गया है. पंचांग के हिसाब से, 24 अक्टूबर 2026 को शुक्र ने मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में कदम रखा था, जिससे कई राशियों की किस्मत के दरवाजे खुलने की उम्मीद है. इसके अलावा, 16 नवंबर को बना खास नवपंचम योग भी कई लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस ज्योतिषीय फेरबदल से किन किस्मतवालों की चांदी होने वाली है और उनके जीवन में क्या कुछ खास बदलाव आ सकते हैं.

किन राशियों पर मेहरबान हैं शुक्र और नवपंचम योग?

मिथुन राशि

अगर आपकी मिथुन राशि है, तो समझ लीजिए कि पैसों के मामले में आपकी किस्मत चमकने वाली है. अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी, जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं जैसे लिखना, बोलना, पेंटिंग या मीडिया उनके लिए यह समय किसी टॉनिक की तरह है आपकी कला को नई पहचान मिलेगी.

कर्क राशि:

आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का मीटर तेजी से ऊपर भागने वाला है. लंबे समय से जो गाड़ी, नया घर या कोई महंगा गैजेट खरीदने का प्लान दिमाग में अटका हुआ था, अब उसे पहनाने का सही वक्त आ गया है. घर परिवार में काफी खुशनुमा माहौल रहेगा और किसी नई चीज के आने से चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी. पैसों के मामलों में भी अब तंगी कम और रास्ते ज्यादा नजर आएंगे.

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर बैंक बैलेंस मजबूत करने वाला साबित हो रहा है. कमाई के नए और तगड़े रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी संभल जाएगी, जो काम पिछले काफ़ी समय से अटके पड़े थे, वे बनते नजर आएंगे, इस दौरान कुछ ऐसे दमदार और असरदार लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे.

मकर राशि:

करियर की बात करें तो मकर राशि वाले आगे रहने वाले हैं. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों का रास्ता साफ हो सकता है, जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए भी मुनाफे के नए दरवाजे खुल रहे हैं। कुल मिलाकर, जितनी मेहनत करेंगे, उसका मीठा फल अब आपको मिलने की पूरी उम्मीद है.

कुंभ राशि:

किस्मत अब पूरी तरह आपका साथ देने के मूड में है. कुंभ राशि वालों के वे सारे काम जो किसी न किसी वजह से ब्रेक पर थे, अचानक तेजी पकड़ लेंगे. अगर कोई बड़ा वित्तीय फैसला लेना हो, तो घर के बुजुर्गों या किसी खास गुरु की सलाह बेहद फायदेमंद साबित होगी, इसके अलावा, मन की शांति और सुकून के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: इन 2 मूलांक वाले लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं सब, कहीं आप भी तो नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shukra Nakshatra Gochar 2026, Navpancham Yog, Rashifal 2026, Mithun Rashi, Kark Rashi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com