Cancer Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अदालत से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ सकती है.कुछ अच्छे शुभ समाचार परिवार में खुशियां बढ़ाएंगे. विदेश में रहने वाले परिजनों के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है. अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न करे . कुछ पुराने लोगों से मुलाकात जीवन में नए उत्साह का संचार करेगी.
व्यवसायिक/ Professional
प्रॉपर्टी और वाहनों की खरीद फ़रोख्त से जुड़े लोगों के व्यवसाय में अचानक से काफी तेजी आ सकती है.कीमतें बढ़ने के साथ अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद नजर आएगी. अपने कार्यों की योजना जरूरी बदलाव कर सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सावधानी बनाए रखें. परियोजना से संबंधित किसी भी जानकारी को अन्य व्यक्ति के साथ साझा ना करें.नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. पदोन्नति के साथ विभाग परिवर्तन की आशंका बन रही है. पूर्व के किसी कार्य की मेहनत का प्रतिफल लंबे समय बाद प्राप्त होने से रोमांचित होंगे.
स्वास्थ्य/Health
बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव करें. खांसी जुकाम या वायरल बुखार जैसे परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
विदेश जाने की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है.किसी दुकान की खरीदी पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship
वैवाहिक जीवन की परेशानियों को आपसी समझदारी से दूर करें.उसका असर परिवार के शांत माहौल पर न पड़ने दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं