Gemini Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: यदि कोई नई संपत्ति या बड़ा वाहन खरीदने पर विचार कर रहे हैं. तो समय अनुकूल है. परिवार में सुख सुविधा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. अचानक से लॉटरी से प्राप्त धनराशि उत्साहित कर सकती है. इस अचानक से प्राप्त धन के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त कर सकते हैं.कुछ समय से संतान सुख की प्राप्ति के लिए कई तरह के चिकित्सीय उपचार कराते आए है. इस समय संतान सुख की प्राप्ति की प्रबल संभावना नजर आने से मन में राहत हो सकती है. नए घर में प्रवेश की तैयारी पूरी हो सकती हैं. जल्द ही परिवार के साथ नए घर में प्रवेश कर जश्न मना सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
जीवन में आगे बढ़ाने के सभी प्रयासों में तेजी लाएं. धन कमाने के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं.नौकरी में बढ़ती राजनीति और उच्च अधिकारियों का कार्य को लेकर बढ़ता दबाव मानसिक तनाव दे सकता है. नई नौकरी की तलाश जोर-शोर से करेंगे. इस समय कुछ सहयोगियों के व्यवहार में काफी बदलाव आता नजर आएगा. किसी बड़े परिवर्तन की आशंका हो सकती है. संभव है, कि इस परिवर्तन के चलते नौकरी में स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर कर दिया जाए.
स्वास्थ्य/Health
लंबे समय तक खड़े होकर कार्य करने से पैरों में भारीपन और दर्द बढ़ सकता है. बैठकर थोड़ा पैरों को थोड़ा आराम दें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
रिश्ते/Relationship
पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति या मित्र को दखलंदाजी न करने दे. छोटी बातों को पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं