Cancer Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: इस समय मन पारिवारिक कार्यों से दूर होता महसूस होगा. किसी भी कार्य को करते समय निराश हो सकते हैं. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ा सकते हैं. परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से वातावरण उत्साहित रहेगा. किसी निजी कार्य को लेकर काफी धन खर्च हो सकता है. इस समय खर्चो को लेकर परेशान होंगे. कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. नए लोगों के साथ अपना व्यवहार सीमित रखें. उन्हें अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दे.
व्यवसायिक/ Professional
अपने व्यावसायिक संबंधों का उपयोग कर नए अनुबंध प्राप्त करने का प्रयास करेंगे. किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करते समय उसमें लिखी बातों को अच्छे से पड़े और समझे. यदि किसी कार्य में संदेह हो, तो उसे कार्य को कुछ समय तक रोका जा सकता है. पारिवारिक व्यवसाय में मुनाफा ना होने से व्यवसाय में नवीनीकरण की बात परिजनों से कर सकते हैं. इस व्यवसाय के नवीनीकरण के लिए लोन लेने पर भी विचार करेंगे.
स्वास्थ्य/Health
स्वास्थ्य को बेहतर रखने का प्रयास करें. दिनचर्या को नियमित और व्यवस्थित रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यवसाय के लिए लोन पर विचार कर सकते हैं. धन के लेनदेन में पारदर्शिता रखें.
रिश्ते/Relationship
पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने के साथ निजी स्पेस का भी सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं