Cancer Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: मंदिर के निर्माण कार्यों में अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे. घर के करीब किसी बड़े मंदिर के निर्माण मन में सकारात्मकता और उत्साह बढ़ाएगी. मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने के कार्य में शामिल हो सकते हैं. परिवार के साथ में सहयोग करें. छोटी-छोटी खुशियों से वातावरण को खुशनुमा बनाए. पारिवारिक संपत्ति के मामले में तनाव हो सकता है. इस स्थिति में आपसी बातचीत से समझौता करने की कोशिश करें.
व्यावसायिक/ Professional
अपने साथ कार्य करने वाले अन्य व्यवसायियों के साथ संबंध बेहतर रखें. आपकी प्रतिस्पर्धा सभी के साथ न होने के कारण आपस में विवाद की स्थिति ना बनाएं. इस समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति का आगमन कार्यस्थल में हलचल ला सकता है.किसी कार्यक्रम के दौरान प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करियर को नई दिशा दे सकती है.किसी के बातों में आकर अपनी छवि को दागदार ना बनाएं. अपनी समझदारी और सूझबूझ से सही निर्णय और अपने कार्यों को पूरा करें.
स्वास्थ्य/Health
किसी यात्रा के दौरान अपनी दिनचर्या को अनियमित ना होने दे.सही समय पर भोजन और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी IPO में लगा पैसा अभी अच्छे प्रतिफल नहीं दे रहा है.इस समय मन में हो रही दुविधा को शांत करें.इस समय धैर्य पूर्वक सही प्रतिफल की प्रतीक्षा करें.
रिश्ते/Relationship
समय और दूरी के साथ रिश्तों में परिवर्तन आ सकता है. इस समय कुछ करीबी संबंधियों में दूरी के कारण गलतफहमियां हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं