Surya Grahan 2024: खगोल मंडल में होने वाली सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) की घटना बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. साल 2024 में एक दो नहीं बल्कि कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है. कहा जाता है कि जब चंद्रमा (Moon) पृथ्वी (Earth) और सूर्य (Sun) के बीच से निकलता है, तो इस घटना को सूर्य ग्रहण, वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाता है, तब चंद्र ग्रहण होता है. साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2024 में लगने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण की तारीख क्या है और इसका प्रभाव क्या रहेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस दिन नजर आएगा दूसरा सूर्य ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा. हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसका प्रभाव अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर,अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, होनोलूलू, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, फ्रेंट पॉलिनेशिया महासागर, बेका आइलैंड, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग फिजी, न्यू चिली, पेरू, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देश पर रहेगा.

सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल
भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3:17 पर होगा, इस ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की होगी. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगी, इसलिए सूतक का प्रभाव भी यहां पर नहीं देखा जाएगा. लेकिन इस दौरान आपको पूजा पाठ करने से बचना चाहिए और अपने इष्ट की आराधना करनी चाहिए. कहा जाता है कि इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाएगा और सूरज की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे अंधेरा छा जाएगा. इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है. इस दौरान सूरज के चारों ओर एक आग का छल्ला नजर आता है, इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को पहले सूर्य ग्रहण लगा था.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित सेNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं