विज्ञापन

शुक्र के वक्री होने के बाद अब होंगे अस्त, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और तरक्की के बनेंगे योग

Shukra Vakri 2026: शुक्र 12 अक्टूबर 2026 से अस्त होंगे और 14 नवंबर को मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं.

शुक्र के वक्री होने के बाद अब होंगे अस्त, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और तरक्की के बनेंगे योग
शुक्र 12 अक्टूबर 2026 से अस्त होंगे और 14 नवंबर को मार्गी होंगे
ndtv

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, प्रेम और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है. अक्टूबर में शुक्र की चाल में बदलाव को ज्योतिषीय नजरिए से अहम माना जा रहा है. शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को वक्री हो चुके हैं और अब 12 अक्टूबर से उनके अस्त होने की अवधि शुरू हो रही है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र की इस स्थिति का असर अलग-अलग राशियों पर पड़ सकता है. वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है.

42 दिन तक वक्री रहेंगे शुक्र

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर को वक्री हुए थे और 14 नवंबर 2026 को मार्गी होंगे. वहीं, 12 अक्टूबर से शुक्र के अस्त होने की अवधि शुरू हो रही है. ज्योतिषीय मान्यताओं में शुक्र की चाल को सुख-सुविधाओं, रिश्तों और आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, ग्रहों की स्थिति के आधार पर बताए जाने वाले फल संभावनाएं हैं, इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं मानना चाहिए.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के लोगों को कामकाज में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखााने का अवसर मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को नए संपर्कों से फायदा होने की उम्मीद रह सकती है.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में कौन-से मंत्र का जाप करें? जानें अलग-अलग दिन के लिए खास मंत्र

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से समय अहम हो सकता है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और संचार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आामदनी बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम करने का मौका भी मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का परिणाम मिलने की उम्मीद रह सकती है.नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कारोबारियों के लिए पुराने काम पूरे करने और नए ग्राहकों से जुड़ने पर ध्यान देनाा फायदेमंद हो सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपने विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए फैसले और कौशल बढ़ाने के प्रयास आगे मददगार हो सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है. नए संपर्क और अधूरी योजनाओं पर दोबारा काम करनाा उपयोगी हो सकता है. आर्थिक फैसले लेते समय बजट और भविष्य की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मीन राशि वाले जान लें आज का हाल, किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shukra Vakri 2026, Shukra Vakri Upay, Shukra Vakri Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com