विज्ञापन
Story ProgressBack

इस मूलांक के लोगों पर होती है शनि देव की खास कृपा, माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली

इस मूलांक के लोग या तो उच्च अधिकारी बनते हैं या व्यवसाय में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं. 

इस मूलांक के लोगों पर होती है शनि देव की खास कृपा, माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली
कुछ इस तरह के होते हैं मूलांक 8 के जातक.
नई दिल्ली:

अंकशास्त्र में जन्म की तिथि के अनुसार मूलांक निकाला जाता है और उसके आधार पर लोगों के स्वभाव और भाग्य के बारे में बताया जाता है. ऐसे लोग जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि होते हैं और इस मूलांक पर शनि देव (Shani Dev) की खास कृपा होती है. शनि देव की कृपा के कारण ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर अपनी किस्मत बदलने का माद्दा रखते हैं. मूलांक 8 के लोग अपने जीवन में किसी भी क्षेत्र में रहें वे सफलता के ऊंचे पायदान तक पहुंचते हैं. इस मूलांक के लोग या तो उच्च अधिकारी बनते हैं या व्यवसाय में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं. 

भगवान शिव की कृपा पानी है तो पूजा में चढ़ाएं उनके प्रिय फूल, मान्यतानुसार प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

मूलांक 8 की विशेषताएं 

कर्म पर विश्वास - मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं और शनि को कर्म का देवता माना जाता है. इसलिए इस मूलांक के लोगों को कर्म पर विश्वास होता है. वे बहुत मेहनती होते हैं और मेहनत के बल पर अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं.

बेहद परिश्रमी - मूलांक 8 के लोग बहुत परिश्रमी होते हैं और अपने जीवन में जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां बहुत मेहनत  (Hard Work) से अपनी जगह बनाते हैं. उनके कठोर परिश्रम की आदत के कारण उन्हें जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है.

उच्च अधिकारी - मूलांक 8 के लोग अपने स्वभाव और मेहनत के बल पर अपने जीव में उच्च अधिकारी बनते हैं. खास कर इस मूलांक के लोगों के सरकारी उच्च पदों पर पहुंचने की बहुत ज्यादा चांस रहते हैं.

व्यवसाय में भी सफल - मूलांक 8 के लोग व्यवसाय के क्षेत्र में भी बहुत सफल होते हैं. इसमें भी उनका परिश्रमी स्वभाव उनकी मदद करता है. अपने स्वभाव और शनि देव की कृपा से मिट्‌टी को भी हाथ लगाते हैं तो वह सोना बन जाती है.

सकारात्मक दृष्टिकोण - जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण मूलांक 8 के लोग अपने जीवन में संतुष्टि प्राप्त करते है और उनका दांपत्य जीवन भी बेहतर रहता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सावन में आते हैं कई प्रमुख व्रत और त्योहार, जानिए कब पड़ रही है हरियाली तीज, नाग पंचमी और शिवरात्रि, नोट कर लें डेट
इस मूलांक के लोगों पर होती है शनि देव की खास कृपा, माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली
जानिए क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा और क्या है इसका महत्व
Next Article
जानिए क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा और क्या है इसका महत्व
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;