विज्ञापन
Story ProgressBack

भोलेनाथ प्रसन्न होकर करेंगे हर मनोकामना पूरी, बस सावन के महीने में उन्हें लगाएं इन चीजों का भोग

सावन के महीने में अगर आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं और मनचाहा आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इस माह में उन्हें इन चीजों का भोग जरूर लगाएं.

Read Time: 3 mins
भोलेनाथ प्रसन्न होकर करेंगे हर मनोकामना पूरी, बस सावन के महीने में उन्हें लगाएं इन चीजों का भोग
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अत्यधिक शुभ मानी जाती है.

Sawan 2024: देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय माह यानी कि सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है जोकि 19 अगस्त 2024 तक चलेगा. इस बार सावन में 5 सोमवार (Sawan Somwar) पड़ने वाले हैं. इसके साथ ही हरियाली तीज, श्रावण शिवरात्रि, मंगलागौरी व्रत और कई तरह के तीज-त्योहार होंगे. ऐसे में भगवान भोलेनाथ की पूजा (Shiv Puja) करने के साथ ही अगर आप उनसे मनचाहा फल चाहते हैं, तो इस माह में भगवान भोलेनाथ को उनका प्रिय भोग जरूर लगाएं. इन भोग को लगाने से भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं.

Yogini Ekadashi 2024: आज रखा जा रहा है योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा का मुहूर्त और विधि

सावन में भगवान भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग

कहा जाता है कि सावन के महीने में महादेव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने के अलावा अगर उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाया जाए तो इससे महादेव अति प्रसन्न होते हैं. भगवान शिव को सूजी हलवा का भोग सावन में जरूर लगाना चाहिए, इसके अलावा आप शिवजी को मालपुए का भोग लगा सकते हैं. यह भोग ग्रहण कर भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा मखाने की खीर, दूध की मिठाई, भांग, पंचामृत, शहद, ठंडाई, लस्सी और सूखे मेवे इन सभी चीजों का भोग अगर आप भगवान भोलेनाथ को लगाते हैं तो इससे आपके ग्रह शांत रहते हैं और महादेव (Lord Shiva) की कृपा बनी रहती हैं.

सावन सोमवार पर लगाएं यह भोग

इस बार 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है और पहला ही दिन सोमवार का रहेगा. ऐसे में व्रत रखने के अलावा आप भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक या जल अभिषेक करें उन्हें भांग, धतूरा, बेलपत्र चढ़ाने के अलावा दूध से बनी मिठाइयों का भोग (Bhog) लगाएं. इसके अलावा दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवा सोमवार 29 अगस्त के दिन होगा. ऐसे में हर सोमवार को व्रत रखने के साथ ही आप भगवान शिव को उनका प्रिय सूजी का हलवा, मालपुआ, दूध की मिठाई और दही आदि चीजों का भोग लगाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

योग गुरू से जानिए कमर का दर्द दूर करने के लिए योगासन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आज बुध प्रदोष व्रत के दिन इस तरह करें भगवान शिव का पूजन, मिलेगी महादेव की कृपा
भोलेनाथ प्रसन्न होकर करेंगे हर मनोकामना पूरी, बस सावन के महीने में उन्हें लगाएं इन चीजों का भोग
जानिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक क्यों जलाया जाता है, इसका है खास महत्व
Next Article
जानिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक क्यों जलाया जाता है, इसका है खास महत्व
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com