Ratha Saptami 2022: आज रथ सप्तमी के दिन सूर्य चालीसा के पाठ से खुलेगा रोग मुक्ति का मार्ग

माघ महीने में शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा और व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. आज के दिन सूर्य देव की आराधना करते समय सूर्य चालीसा का पाठ करना फलदायी माना जाता है.

Ratha Saptami 2022: आज रथ सप्तमी के दिन सूर्य चालीसा के पाठ से खुलेगा रोग मुक्ति का मार्ग

Ratha Saptami 2022: रथ सप्तमी पर करें सूर्य चालीसा का पाठ

नई दिल्ली:

सप्तमी तिथि भगवान सूर्य (Lord Surya) को समर्पित है. हर वर्ष माघ माह (Magh Month) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी (Ratha Saptami) मनाई जाती है. इस साल रथ सप्तमी आज 07 फरवरी दिन सोमवार को है. ऐसा माना जाता है कि भगवान सूर्य देव (Surya Dev) ने रथ सप्तमी के दिन पूरी दुनिया को ज्ञान देना शुरू किया था, जिसे भगवान सूर्य का जन्म दिन माना जाता था, इसलिए इस दिन को सूर्य जयंती (Surya Jayanti) के नाम से भी जाना जाता है. रथ सप्तमी का दिन अत्यधिक शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन को दान-पुण्य गतिविधियों के लिए सूर्य ग्रहण के रूप में भी शुभ माना जाता है. रथ सप्तमी के दिन भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा-उपासना की जाती है.

धार्मिक मान्यता है कि रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव का प्रादुर्भाव हुआ है. रथ सप्तमी को अचला सप्तमी, सूर्यरथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी आदि नामों से भी जाना जाता है. मान्यता है कि सूर्यदेव की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और संतान की प्राप्ति होती है. इस दिन सूर्य देव की आराधना करते समय सूर्य चालीसा का पाठ करना फलदायी माना जाता है.

cb5trpi8

दोहा

कनक बदन कुंडल मकर, मुक्ता माला अंग।

पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के संग।।

चौपाई

जय सविता जय जयति दिवाकर, सहस्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर।

भानु, पतंग, मरीची, भास्कर, सविता, हंस, सुनूर, विभाकर।

cf8ovlno

विवस्वान, आदित्य, विकर्तन, मार्तण्ड, हरिरूप, विरोचन।

अम्बरमणि, खग, रवि कहलाते, वेद हिरण्यगर्भ कह गाते।

सहस्रांशु, प्रद्योतन, कहि कहि, मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि।

अरुण सदृश सारथी मनोहर, हांकत हय साता चढ़‍ि रथ पर।

मंडल की महिमा अति न्यारी, तेज रूप केरी बलिहारी।

उच्चैश्रवा सदृश हय जोते, देखि पुरन्दर लज्जित होते।

o2mv4k58

मित्र, मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर, सविता,

सूर्य, अर्क, खग, कलिहर, पूषा, रवि,

आदित्य, नाम लै, हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै।

द्वादस नाम प्रेम सो गावैं, मस्तक बारह बार नवावै।

चार पदारथ सो जन पावै, दुख दारिद्र अघ पुंज नसावै।

नमस्कार को चमत्कार यह, विधि हरिहर कौ कृपासार यह।

dcunsms8

सेवै भानु तुमहिं मन लाई, अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई।

बारह नाम उच्चारन करते, सहस जनम के पातक टरते।

उपाख्यान जो करते तवजन, रिपु सों जमलहते सोतेहि छन।

छन सुत जुत परिवार बढ़तु है, प्रबलमोह को फंद कटतु है।

अर्क शीश को रक्षा करते, रवि ललाट पर नित्य बिहरते।

सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत, कर्ण देश पर दिनकर छाजत।

q4gf4tjo

भानु नासिका वास करहु नित, भास्कर करत सदा मुख कौ हित।

ओठ रहैं पर्जन्य हमारे, रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे।

कंठ सुवर्ण रेत की शोभा, तिग्मतेजसः कांधे लोभा।

पूषा बाहु मित्र पीठहिं पर, त्वष्टा-वरुण रहम सुउष्णकर।

युगल हाथ पर रक्षा कारन, भानुमान उरसर्मं सुउदरचन।

बसत नाभि आदित्य मनोहर, कटि मंह हंस, रहत मन मुदभर।

nhj046t

जंघा गोपति, सविता बासा, गुप्त दिवाकर करत हुलासा।

विवस्वान पद की रखवारी, बाहर बसते नित तम हारी।

सहस्रांशु, सर्वांग सम्हारै, रक्षा कवच विचित्र विचारे।

अस जोजजन अपने न माहीं, भय जग बीज करहुं तेहि नाहीं।

दरिद्र कुष्ट तेहिं कबहुं न व्यापै, जोजन याको मन मंह जापै।

अंधकार जग का जो हरता, नव प्रकाश से आनन्द भरता।

ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही, कोटि बार मैं प्रनवौं ताही।

मन्द सदृश सुतजग में जाके, धर्मराज सम अद्भुत बांके।

ofsd3n1g

धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा, किया करत सुरमुनि नर सेवा।

भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों, दूर हटत सो भव के भ्रम सों।

परम धन्य सो नर तनधारी, हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी।

अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन, मध वेदांगनाम रवि उदय।

भानु उदय वैसाख गिनावै, ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै।

यम भादों आश्विन हिमरेता, कातिक होत दिवाकर नेता।

अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं, पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं।

otfdkrbo

दोहा

भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य।

सुख सम्पत्ति लहै विविध, होंहि सदा कृतकृत्य।।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)