विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2022

Panchak 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब लगेगा पंचक

पंचक काल को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इस काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. कहते हैं कि जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं. आइए जानते हैं कि साल 2022 में कब-कब पड़ेगा पंचक.

Panchak 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब लगेगा पंचक
Panchak 2022: वर्ष 2022 में इन दिनों लगेगा पंचक
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

सनातन पंरपरा के अनुसार, प्रत्येक मास में पांच दिन ऐसे भी आते हैं जिनमें शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं. पंचक काल को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इस काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. पंचक 02 फरवरी, 2022, बुधवार को प्रात: 06:45 से शुरू हो चुके हैं, जो 06 फरवरी 2022, रविवार को सायंकाल 05:10 बजे तक रहेंगे. कहते हैं कि जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं.

मान्यता है कि इस दौरान किया गया कार्य पांच गुना ज्यादा बढ़ जाता है. यही कारण है कि पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाने पर इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए विशेष रूप से पंचक की शांति कराई जाती है. आइए जानते हैं कि साल 2022 में कब-कब पड़ेगा पंचक.

tckmq1s8

साल 2022 में पंचक की तारीखें

जनवरी महीने में पंचक

05 जनवरी 2022, बुधवार को सायंकाल 07:54 से,

10 जनवरी 2022, सोमवार को प्रात: 08:50 बजे तक.

फरवरी महीने में पंचक

02 फरवरी, 2022, बुधवार को प्रात: 06:45 से,

06 फरवरी 2022, रविवार को सायंकाल 05:10 बजे तक.

मार्च महीने में कब पड़ेगा पंचक

01 मार्च, 2022, मंगलवार को सायंकाल 04:32 से,

06 मार्च 2022, रविवार को प्रात: 02:29 बजे तक.

28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक

25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

मई महीने में कब पड़ेगा पंचक

22 मई 2022, रविवार को प्रात: 11:12 से,

27 मई 2022, शुक्रवार को प्रात: 00:39 बजे तक.

जून महीने में कब पड़ेगा पंचक

18 जून 2022, शनिवार को सायंकाल 06:43 बजे से,

23 जून 2022, गुरुवार प्रात: 06:14 बजे तक.

जुलाई महीने में कब पड़ेगा पंचक

16 जुलाई 2022, शनिवार को प्रात: 04:17 से 20 जुलाई 2022, बुधवार को दोपहर 12:50 बजे तक

अगस्त महीने में कब पड़ेगा पंचक

12 अगस्त 2022, शुक्रवार को दोपहर 02:49 से,

16 अगस्त 2022, मंगलवार को रात्रि 09:07 बजे तक.

सितंबर महीने में कब पड़ेगा पंचक

09 सितम्बर 2022, शुक्रवार को प्रात: 00:39 से,

13 सितम्बर 2022, मंगलवार को प्रात: 06:36 बजे तक.

अक्टूबर महीने में कब पड़ेगा पंचक

06 अक्टूबर 2022, गुरुवार को प्रात: 08:28 से,

10 अक्टूबर 2022, सोमवार को सायंकाल 04:02 बजे तक.

नवंबर महीने में कब पड़ेगा पंचक

02 नवंबर 2022, बुधवार को दोपहर 02:16 बजे से,

07 नवम्बर 2022, सोमवार को प्रात: 00:04 बजे तक.

29 नवम्बर 29 2022, मंगलवार को सायंकाल 07:51 से,

04 दिसंबर 2022, रविवार को प्रात: 06:16 बजे तक.

दिसंबर महीने में कब पड़ेगा पंचक

27 दिसंबर 2022 मंगलवार को प्रात: 03:31 से,

31 दिसंबर 2022, शनिवार को प्रात: 11:47 बजे तक.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchak February 2022, Panchak, February 2022 Panchak Dates, Panchak Dates In 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com