Gaur city lord Krishna temple : भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए लोग यमुना और वृंदावन का रुख करते हैं. यह दोनों जगहें कृष्ण भक्ति का केंद्र हैं. हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. वृंदावन में प्रवेश करते ही आपको हर तरफ श्रीकृष्ण और राधा के नाम का जप सुनाई पड़ेगा. यहां जाने के बाद आप कृष्ण भक्ति में रम जाते हैं. इसके साथ ही यूपी का एक और शहर कृष्ण भक्ति के लिए उभर रहा है, वो है ग्रेटर नोएडा. जी हां, यहां पर हाल ही में भगवान कृष्ण की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो देश की सबसे ऊंची 108 फिट की मूर्ति है. ऐसे में आइए जानते हैं, यह प्रतिमा कहां पर स्थित है और कैसे यहां पर पहुंच सकते हैं.
ज्योतिष से जानिए इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं एक अच्छी पत्नी और गर्लफ्रेंड
कहां स्थित है कृष्ण मूर्ति
यह भव्य प्रतिमा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 19 स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे गौड़ सिटी प्रोजेक्ट के बराबर बनाई गई है. यहां पर आप कभी भी आकर श्रीकृष्ण के दर्शन कर सकते हैं. साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले यात्री भी इस प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस प्रतिमा के अलावा यहां पर गौड़ ग्रुप द्वारा हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर भी है, जहां पर जाने के बाद आपको शांति, सुकून और आध्यात्मिकता का एहसास होगा.
आपको बता दें कि इस मंदिर में भजन स्थल, आरती और अभिषेक की व्यवस्था की गई है. साथ ही पर्यटकों के लिए पार्किंग, विश्राम केंद्र भी है. यहां पर हर रोज कृष्ण लीला की डिजिटल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाता है.
नोएडा के इस मंदिर में भी कर सकते हैं श्री कृष्ण के दर्शन
इस्कॉन मंदिर - Iskcon temple
हम यहां पर प्रसिद्ध कृष्णा टेंपल इस्कॉन के बारे में बात कर रहे हैं. यह मंदिर कृष्ण भक्ति के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार के लिए भी जाना जाता है. इस मंदिर में श्री कृष्ण और राधा रानी की सुंदर मूर्तियां विराजमान हैं. साथ ही यहां पर अर्जुन को उपदेश देते हुए कृष्ण की मूर्ति भी स्थापित है.
कहां स्थित है
इस्कॉन मंदिर नोएडा अग्रसेन मार्ग, नोएडा सैक्टर 33 में स्थित है. यह मंदिर कृष्ण जयंती पार्क के पास है. आपको बता दें कि इस मंदिर में 6 बार आरती होती है, जिनमें मंगला, धूप, राज भोग, संध्या और शयन आरती शामिल है. यह मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है. एकादशी व्रत के दिन तो यहां पर 24 घंटे कीर्तन का आयोजन किया जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं