विज्ञापन

कुलदेवता खुश हैं या नाराज? सोमवार रात पान और हल्दी से करें ये उपाय, सुबह मिलेगा खास संकेत

Remedies Related to the Family Deity: कुलदेवता प्रसन्न हैं या नाराज, इसे लेकर धार्मिक मान्यताओं में कई उपाय बताए गए हैं. एस्ट्रोलॉजर डिम्सी सिंह ने सोमवार रात पान और हल्दी से जुड़ा एक उपाय बताया है. हालांकि, इसके संकेतों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

कुलदेवता खुश हैं या नाराज? सोमवार रात पान और हल्दी से करें ये उपाय, सुबह मिलेगा खास संकेत
कुलदेवता और कुलदेवी को लेकर हिंदू धर्म में कई तरह की धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं
ndtv

कुलदेवता और कुलदेवी को लेकर हिंदू धर्म में कई तरह की धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि परिवार की परंपरा और पूजा-पाठ में कुलदेवता का विशेष स्थान होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक उपाय बताया जा रहा है. जिसके जरिए यह पता लगाने का दावा किया गया है कि कुलदेवता प्रसन्न हैं या नाराज. एस्ट्रोलॉजर डिम्सी सिंह के अनुसार, इसके लिए सोमवार की रात पान के पत्ते और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इसे धार्मिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

सोमवार की रात करना है यह उपाय

बताए गए उपाय के अनुसार, सोमवार की रात एक साबुत पान का पत्ता लें. उस पर हल्दी का लेप लगाएं और फिर पान के पत्ते को अपने सिर के ऊपर से सात बार वारकर घुमाएं. इसके बाद इसे घर की मुख्य चौखट पर उल्टा रख दें. पान के ऊपर एक बर्तन ढककर पूरी रात के लिए छोड़ दें. इसके अलावा, सुबह बर्तन हटाकर पान के पत्ते और हल्दी को देखाा जाता है. इसके बाद कुछ संकेतों के आधार पर कुलदेवता की प्रसन्नता या नाराजगी का अनुमान लगाने की बात कही गई है. अगर हल्दी का रंग सफेद हो जाए तो इसे कुलदेवता की प्रसन्नता का संकेत माना गया है. वहीं, हल्दी लाल दिखाई दे तो इसे नाराजगी का संकेत बताया गया है और ईश्वर से क्षमा मांगने की बाात कही गई है.

ये भी पढ़ें- क्रिस्टल्स असली हैं या नकली कैसे लगाएं पता? एक्स्ट्रोलॉजर नीति कौशिक ने बताई 4 तरकीब

पान टूटने और सही रहने की भी मान्यता

उन्होंने बताया कि बताए गए उपाय में कहा गया है कि अगर हल्दी पीली ही रहे लेकिन पान का पत्ता टूट जाए तो इसे किसी की नजर से जोड़कर देखाा जाता है. वहीं, अगर पान का पत्ता पूरी तरह सही-सलामत मिले तो इसे कुलदेवता का आशीर्वाद मिलने का संकेत माना जाता है.

धार्मिक मान्यता को प्रमाणित तथ्य न मानें

धर्म और परंपरा में इस तरह के कई उपाय बताए जाते हैं, लेकिन पान या हल्दी के रंग और स्थिति से कुलदेवता के प्रसन्न या नाराज होने का कोई वैज्ञानिक तरीका प्रमाणित नहीं है. परिवार में कुलदेवता की पूजा की परंपराा हो तो अपने परिवार के बुजुर्गों या संबंधित विद्वान से जानकारी लेना बेहतर है. किसी संकेत को लेकर डरने या घबराने के बजााय इसे आस्था और परंपरा के नजरिए से देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Family Deity, Night Remedy For Stomach Cleansing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com