विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

Chhath Puja: सूर्य देव को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व छठ

लोक आस्था का पर्व छठ रविवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया.

Chhath Puja: सूर्य देव को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व छठ
सूर्य देव की पूजा कर अर्घ्य देती महिला
नई दिल्ली:

Chhath Puja: लोक आस्था का पर्व छठ रविवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर 'पारण' किया. छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरा बिहार भक्तिमय रहा. मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. राजधानी पटना की सभी सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया. राजधानी के मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई. आम से लेकर खास वर्ग तक के लोग सड़कों की सफाई में व्यस्त रहे.

पटना में कई पूजा समितियों द्वारा भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित की गई. पूरा माहौल छठमय रहा. कई स्थानों पर तोरण द्वारा लगाए गए, तो कई पूजा समितियों द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर उनके परिजनों ने छठ व्रत किया. रविवार को मुख्यमंत्री ने प्रात:कालीन अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की.

इधर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बेतिया, मोतिहारी सहित सभी जिलों के गांव से लेकर शहर तक लोग छठ पर्व की भक्ति में डूबे रहे. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का यह महापर्व प्रारंभ हुआ था.

अन्य खबरें
Chhath Puja 2019: भगवान भास्कर की भक्ति में सराबोर हुआ बिहार, गूंजे छठी मइया के गीत
हर दिन 30 हज़ार तीर्थयात्रियों के लिए तैयार डेरा बाबा नानक, 8 नवंबर से शुरू हो रहा है उत्सव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Arghya, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com