
Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है. दशहरा को विजयादशी (Vijayadashami) भी कहा जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और इसके बाद से ही हर साल इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है. दशहरा पर रावण (Ravana) के साथ ही मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले बनाकर जलाए जाते हैं. इस साल 12 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर आप भी अपने परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों को दशहरा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
दशहरा के शुभकामना संदेश | Dussehra Wishes
अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है.
दशहरा की शुभकामनाएं!
हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा की शुभकामनाएं!
धर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार.
दशहरा की शुभकामनाएं!

बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम.
दशहरा की शुभकामनाएं!
दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत
सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध.
दशहरा की शुभकामनाएं!

अज्ञान नहीं ज्ञान
बुराई नहीं सम्मान
पाप नहीं पुण्य
अत्याचार नहीं सदाचार
दशहरा की शुभकामनाएं!
दशहरा के इस दिन से अनन्त शत्रुओं और
नकारात्मक ऊर्जा पर विजय प्राप्त करके
अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करें.
दशहरा की शुभकामनाएं!

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.
दशहरा की शुभकामनाएं!
दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत.
दशहरा की शुभकामनाएं!

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
दशहरा की शुभकामनाएं!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं