Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में शक्ति की अराधना का बहुत महत्व है. इसके लिए वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा (Goddess Durga) के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से अराधना की जाती है. चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की तिथि से शुरू होती है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी. भक्त नौ दिन व्रत रखकर माता की पूजा अर्चना करेंगे. नवरात्रि के नौ दिन भक्तों को कुछ बातों का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि माता की अराधना सफल हो. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन किन बातों को ध्यान में रखना मान्यतानुसार जरूरी होता है.
Surya Grahan 2024: इस साल कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं
चैत्र नवरात्रि में ध्यान रखने वाली बातें
साफ-सफाईनवरात्रि में साफ-सफाई का बहुत महत्व है. नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर और विशेषकर पूजा घर की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए. देवी की पूजा में पवित्रता जरूरी है. साफ-सफाई से घर पवित्र होता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नवरात्रि के नौ दिन बाल, नाखुन और दाढ़ी काटने की मनाही होती है. देवी दुर्गा की अराधना के इन नौ दिनों में भूलकर भी नाखुन और बाल नहीं काटने चाहिए. पुरुषों को दाढ़ी बनाने से बचना चाहिए.
खाली न छोड़ें घरनवरात्रि में घर में कलश स्थापना (Kalashsthapana) और अखंड ज्योत जलाई हो तो घर में हमेशा किसी न किसी सदस्य का मौजूद रहना जरूरी है. कभी भी घर को खाली नही छोड़ना चाहिए.
दिन में सोना वर्जितनवरात्रि के नौ दिन, दिन के समय सोने से बचना चाहिए. इस समय देवी के भजन कीर्तन में मन लगाना चाहिए. देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाना भी शुभ फल देने वाला होता है.
सात्विक भोजनदेवी की पूजा के नौ दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए. इस समय प्याज-लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए और मांस और मदिरा से दूर रहना चाहिए.
माता के प्रिय रंगनवरात्रि के नौ दिन माता के प्रिय रंगों (Favorite Color) लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए.
मन को रखें पवित्रनवरात्रि के नौ दिन देवी की पूजा अर्चना के साथ-साथ मन को भी पवित्र रखना चाहिए. किसी के प्रति मन में बुरे विचार नहीं लाने चाहिए. क्रोध करने और अपशब्द कहने से बचना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं