विज्ञापन

Buddh Purnima 2026: क्या सच में जहरीला खाना बना गौतम बुद्ध की मृत्यु की वजह, जानिए पूरी सच्चाई

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर जानिए भगवान बुद्ध की मृत्यु से जुड़ी असली कहानी, क्या खाना था वजह या इसके पीछे छिपी है कोई और सच्चाई.

Buddh Purnima 2026: क्या सच में जहरीला खाना बना गौतम बुद्ध की मृत्यु की वजह, जानिए पूरी सच्चाई
आखिर क्या खाने से हुई थी गौतम बुद्ध की मौत?

Buddha Purnima 2026 Gautam Buddha Death Mystery Truth Story. बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके विचारों को याद करने का खास मौका होता है, लेकिन हर साल इस दिन एक सवाल भी चर्चा में आ जाता है कि आखिर उनकी मृत्यु कैसे हुई थी. कुछ लोगों के बीच ये धारणा फैली हुई है कि बुद्ध की मृत्यु सूअर का मांस खाने से हुई थी. लेकिन क्या सच में ऐसा था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है. आइए इस पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं और जानते हैं कि असल सच्चाई क्या कहती है.

क्या है सूअर के मांस वाली कहानी

कई जगहों पर ये कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने सूअर का मांस खाया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई. ये बात लोगों के बीच लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन इसे पूरी तरह सच मान लेना सही नहीं है.

असल में क्या हुआ था

दरअसल, बुद्ध के शिष्य बुद्ध घोष ने अपनी किताब में “सूकर मद्दव” शब्द का जिक्र किया था. लोगों ने इस शब्द को सूअर का मांस समझ लिया, जबकि असल में ये एक खास तरह का मशरूम था. माना जाता है कि ये मशरूम जंगल में मिलता था और कुछ मामलों में जहरीला भी हो सकता था.

कुंडा के घर की घटना

मान्यता के अनुसार, एक बार भगवान बुद्ध कुंडा नाम के लोहार के घर भोजन करने गए थे. कुंडा जंगल से मशरूम लाया था, लेकिन उसे पता नहीं था कि वो जहरीला हो सकता है. बुद्ध ने भोजन का पहला निवाला लेते ही समझ लिया कि कुछ गड़बड़ है, फिर भी उन्होंने कुंडा का मान रखने के लिए भोजन कर लिया और अपने शिष्यों को उसे खाने से रोक दिया.

कैसे हुई मृत्यु

भोजन करने के कुछ समय बाद बुद्ध की तबीयत बिगड़ने लगी. वे विश्राम मुद्रा में लेट गए और उसी दौरान उन्होंने अपने अंतिम उपदेश दिए. इस अवस्था को महापरिनिर्वाण कहा जाता है. माना जाता है कि इसी जहरीले भोजन के कारण उनकी मृत्यु हुई, लेकिन उन्होंने अपने शिष्यों को बचा लिया.

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

इस साल वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जा रही है. ये दिन भगवान बुद्ध को समर्पित होता है, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया. आज भी उनके विचार दुनिया भर में लोगों को प्रेरित करते हैं और सही रास्ता दिखाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: आज है बुद्ध पूर्णिमा 2026! जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि के खास उपाय

Buddha Purnima 2026: क्यों नहीं समझ पाते लोग अपनी असली कीमत, गौतम बुद्ध की इस कहानी में छिपा है जवाब

May Vrat aur Tyohar List: मई महीने में पड़ेंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com