Positive habits for wealth and success : हर कोई चाहता है वो जो भी काम करे उसे सफलता मिले और जीवन में सुख-शांति बनी रहे. इसके लिए वो दिन रात मेहनत भी करता है लेकिन बावजूद इसके मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है, जिसको लेकर आप हताश हो जाते हैं. तो आपको बता दें ऐसा आपकी कुछ गलते आदतें हो सकती हैं, जो आपकी तरक्की में बाधा बन रही है, जिसपर हमारा ध्यान नहीं जाता है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं उन अच्छी बातों के बारे में, जिसे आपको अपनी आदत में शुमार करना है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो...
Kalashtami june tithi 2025 : 18 या 19 जून कब है कालाष्टमी व्रत, जानिए यहां सही तिथि
बच्चों को सुबह रोने न दें

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में तरक्की आए तो सुबह में किसी बच्चे को रोने न दें. इससे शांति भंग होती है. साथ ही धन की हानि हो सकती है. इसलिए सुबह का माहौल पॉजिटिव रखें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाय और पक्षी को रोटी खिलाए

वहीं, आप तवे की पहले रोटी पशु-पक्षियों के लिए निकाल दीजिए. इससे धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती है. आपकी यह छोटी सी आदत मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती है. इससे घर में बरकत आती है.
आखिरी रोटी गाय को खिलाएं

वहीं, अगर रात में कोई रोटी बच जाती है, तो फिर आप उसे गाय को खिला दीजिए. इससे धन वृद्धि होगी. साथ ही इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा.
पानी भरकर रखें

रसोई में हमेशा एक बरतन पानी से भरा हुआ रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस पानी के पात्र को उत्तर पूर्व दिशा में रखें. यह दिशा शुभ मानी जाती है.
जूठे बरतन न छोड़ें

रसोई में कभी भी जूठे बरतन न छोड़ें. यह नकारात्मक ऊर्जा लाता है. इससे धन हानि हो सकती है. इसलिए रात में बरतन धोकर ही सोएं.
क्लेश से बचें

वहीं, अगर घर में हमेशा क्लेश होती है तो नकारात्मकता फैलती है. ऐसे वातावरण से देवी लक्ष्मी दूर भागती हैं. इसलिए छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करने से बचें. यह घर में सुख-समृद्धि लाता है.
सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठें और स्नान ध्यान करें. इससे ऊर्जा का प्रवाह होता है. यह शरीर को तरोताजा रखती है. साथ ही आपको सफल बनाने में मदद करती है, जिससे धन का आगमन होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं