विज्ञापन

अहान पांडे ने बताया सुपरस्टार 'अंकल' शाहरुख खान से क्या सीखा, कहा- 'उनके जैसा कोई क्यों नहीं है'

अहान पांडे का मानना है कि शाहरुख खान असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं जैसे लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं. वो बेहद दयालु और समझदार इंसान हैं. अहान ने कहा कि शाहरुख हर इंसान को ये एहसास दिलाते हैं कि वो खास है और यही वजह है कि उनके जैसा कोई नहीं है.

अहान पांडे ने बताया सुपरस्टार 'अंकल' शाहरुख खान से क्या सीखा, कहा- 'उनके जैसा कोई क्यों नहीं है'
‘अंकल’ शाहरुख खान को लेकर अहान पांडे ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली:

अहान पांडे इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैयारा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं और इसी बीच उनका एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, अहान ने हाल ही में अपने ‘अंकल' शाहरुख खान को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. उन्होंने खुलकर बताया कि शाहरुख खान उनके सबसे शुरुआती इंस्पिरेशन रहे हैं और बचपन से उनके साथ बिताए समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है. अहान के मुताबिक, शाहरुख सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि ऐसे इंसान हैं जो हर किसी को खास महसूस कराते हैं.

क्या सीखा शाहरुख खान से

अहान पांडे ने इंटरव्यू में बताया कि 'शाहरुख अंकल से उन्होंने क्या सीखा, इसे शब्दों में बताना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि जब आप किसी ऐसे इंसान के साथ बड़े होते हैं, तो बहुत सी चीजें अपने आप सीख में आ जाती हैं'. अहान के अनुसार, शाहरुख का लोगों के साथ व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी सीख है.

यह भी पढ़ें-  Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती 

खान परिवार से जुड़ा खास रिश्ता

अहान पांडे, आर्यन खान और सुहाना खान बचपन के दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि खान परिवार बेहद दिलदार है और हमेशा अपनापन देता है. अहान ने ये भी शेयर किया कि उनकी पहली दुबई ट्रिप भी इसी परिवार के साथ हुई थी, जो उनके लिए बेहद खास याद बन गई.

17 साल की उम्र का दिलचस्प किस्सा

अहान पांडे ने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वो 17 साल के थे, तब उन्होंने ‘फिफ्टी' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी. अहान ने शाहरुख खान से पूछा कि क्या वो उनकी फिल्म देखेंगे और शाहरुख ने तुरंत हां कर दी. इतना ही नहीं, फिल्म देखने के बाद उन्होंने कुछ जरूरी सजेशन भी दिए जिससे फिल्म और बेहतर बन सके.

यह भी पढ़ें- राजेश, जितेंद्र, शशि के साथ दी हिट फिल्में, राज कपूर के कारण खत्म हुआ करियर, पैसे-पैसे को हुई मोहताज, करिश्मा- करीना से है खास रिश्ता

क्यों कहा शाहरुख जैसा कोई नहीं

अहान पांडे का मानना है कि शाहरुख खान असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं जैसे लोग उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं. वो बेहद दयालु और समझदार इंसान हैं. अहान ने कहा कि शाहरुख हर इंसान को ये एहसास दिलाते हैं कि वो खास है और यही वजह है कि उनके जैसा कोई नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahaan Pandey, Shahrukh Khan, Ahaan Pandey Debut, Ahaan Pandey Debut Film, Ahaan Pandey Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com