विज्ञापन

CINTAA विवाद: भिड़ीं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस ने किया बीच-बचाव

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया था कि CINTAA की महत्वपूर्ण आधिकारिक फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखी गई हैं. इसी दावे को लेकर कुछ सदस्य पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों से सवाल कर रहे थे

CINTAA विवाद: भिड़ीं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियां, पुलिस ने किया बीच-बचाव
CINTAA विवाद
NDTV

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन CINTAA का आंतरिक विवाद सामने आया है. अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, प्रीति सप्रू और कुनिका सदानंद के बीच दस्तावेजों को लेकर तीखी बहस हुई है. आरोप है कि CINTAA कार्यालय से बिना अनुमति कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बाहर ले जाए गए. 

यह विवाद CINTAA के आधिकारिक दस्तावेजों के गायब होने और उन्हें कथित तौर पर पूनम ढिल्लों की कार में रखे जाने के आरोपों को लेकर हुआ है. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस ने अभिनेत्रियों को फटकार लगाई और सार्वजनिक रूप से ऐसा विवाद न करने की सलाह दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है 

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया था कि CINTAA की महत्वपूर्ण आधिकारिक फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखी गई हैं. इसी दावे को लेकर कुछ सदस्य पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों से सवाल कर रहे थे, जिसके बाद यह तीखी बहस शुरू हो गई. कुनिका इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रही थीं.

झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्रियों को बीच सड़क पर इस तरह से सार्वजनिक रूप से झगड़ने के लिए कड़ी फटकार लगाई. पुलिस ने कहा कि उन्हें अपनी इज्जत का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि लोग उन्हें देख रहे हैं.

यह विवाद अगस्त महीने में शुरू हुआ था, जब CINTAA की कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों (जिनमें 8 निर्वाचित सदस्य थे) उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. 

इसके बाद उपासना सिंह और कुछ अन्य सदस्यों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर मनमाने और अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया था, जिसे दोनों अभिनेत्रियों ने खारिज कर दिया था.

लगातार चल रहे इन विवादों, इस्तीफों और लीडरशिप के संकट को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज FWICE ने CINTAA के लिए नए सिरे से चुनाव कराने की घोषणा की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CINTAA, CINTAA Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com