विज्ञापन

CINTAA विवाद के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू के बीच सड़क पर लड़ाई, वायरल हो रहा वीडियो

CINTAA के अंदरूनी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. अब सोशल मीडिया पर पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रे के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.

CINTAA विवाद के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू के बीच सड़क पर लड़ाई, वायरल हो रहा वीडियो
पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सुप्रे के झगड़े का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अंदर चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है. हाल ही में आरोप लगे कि संगठन की पदाधिकारी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने चुपचाप CINTAA के दफ्तर से दस्तावेज और अन्य सामान हटाने की कोशिश की. इन आरोपों पर जवाब देते हुए पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, CINTAA के उपाध्यक्ष सी.पी. ठाकुर, अभय भार्गव और जया भट्टाचार्य ने अपनी बात रखी और पूरे मामले को लेकर सफाई दी.

पूनम ढिल्लों ने कहा कि जिस तरह यह अंदरूनी विवाद सामने आया है, उससे वे काफी हैरान, निराश और दुखी हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग आज एक-दूसरे के खिलाफ हैं, वे कुछ समय पहले तक एक टीम की तरह साथ काम कर रहे थे. पूनम ने कहा, "यह सिर्फ CINTAA ही नहीं बल्कि इससे जुड़े करीब 9000 कलाकारों के लिए भी दुखद और शर्मनाक स्थिति है."

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता के पिता का किरदार निभा चुके अभिनेता अभय भार्गव भी इस मामले पर बोलने वालों में शामिल थे. सदस्यों ने बताया कि उन्हें CINTAA कार्यालय में पुलिस की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी. उनके अनुसार उन्हें बताया गया था कि संगठन का सामान एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में शिफ्ट किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: फिल्मी गाना समझते रहे लोग, असल में गुजराती प्ले के लिए बना था Madhubala का ये गीत, Lata की आवाज ने बदल दी किस्मत

उन्होंने कहा, "मैं हैरान हो गया और पूछा कि पुलिस क्यों आई है. तब बताया गया कि सामान एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में ले जाया जा रहा है, जो हमारा पुराना कार्यालय था." सदस्यों का कहना है कि सामान शिफ्ट करने से पहले यह बात आपस में चर्चा करके तय की गई थी. इसके बाद उन्होंने सामान वाहन में लोड करना शुरू कर दिया. एक घटना का जिक्र करते हुए सदस्यों ने बताया कि वे उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने इसका वीडियो देखा था.

पूनम ढिल्लों ने आरोप लगाया, "हमारी गाड़ी के सामने दूसरी गाड़ी लगाकर उसे रोक दिया गया और दस्तावेजों को सुरक्षित जगह ले जाने के दौरान हंगामा किया गया." सदस्यों ने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने साफ कहा था कि कौन सही है और कौन गलत, यह तय करना पुलिस का काम नहीं है. पूनम ने कहा, "पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि यह फैसला करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता कि कौन सही है और कौन गलत."

पूनम ने महिला पुलिस अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत सख्त, स्पष्ट और निष्पक्ष थीं. उन्होंने कहा, "वह महिला अधिकारी बहुत सख्त और साफ बात करने वाली थीं. उनका मानना था कि जो सही है, वही सही माना जाना चाहिए." सदस्यों का कहना है कि पुलिस वहां केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थी. वह विवाद का फैसला करने नहीं आई थी.

यह पूरा मामला उस बड़े विवाद का हिस्सा है, जिसमें कुनिका सदानंद, उपासना सिंह, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों समेत CINTAA के अलग-अलग गुट एक-दूसरे पर आरोप और जवाबी आरोप लगा रहे हैं. पूनम और पद्मिनी का कहना है कि उन्होंने जो भी कदम उठाए, वे CINTAA के कामकाज से जुड़े थे. दोनों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि संगठन का अंदरूनी विवाद सार्वजनिक रूप से इस तरह सामने आया.

पिछले कुछ हफ्तों में CINTAA का विवाद और गहरा गया है. संगठन के कामकाज, नेतृत्व और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल यह मामला अदालत में है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सुप्रे आपस मे झगड़ती नजर आईं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, CINTAA, Padmini Kolhapure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com