राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा सीट (Banswara Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के मणिशंकर निनामा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,77,433 वोट मिले और कांग्रेस के प्रभु लाल रावत 4,85,517 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे. बता दें कि बांसवाड़ा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.
बांसवाड़ा लोकसभा सीट से 1952 से 1971 तक लगातार पांच बार कांग्रेस ने कब्जा जमाए रखा, जिसमें पहले सांसद पद के लिए भीखा भाई निर्वाचित हुए फिर 1957 में पीबी भोगजी भाई, 1962 में रतन लाल, 1967 हीरजी भाई, और 1971 में हीरा लाल दोड़ा सांसद बने. 1977 में जनता पार्टी के हीरा भाई ने जीत हासिल की और कांग्रेस को पछाड़ा, लेकिन एक बार फिर 1980 में कांग्रेस के भीखा भाई और 1984 में प्रभु लाल रावत ने सीट पर जीत दर्ज की. 1989 में जनता पार्टी के हीरा भाई ने फिर जीत हासिल की. 1991 से 1999 तक कांग्रेस की चार बार सरकार बनी, जिसमे दो बार ताराचंद भगोरा ने और एक-एक बार प्रभुलाल रावत और महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने जीत हासिल की. 2004 में BJP के धन सिंह रावत ने खाता खोला. 2009 में फिर कांग्रेस के ताराचंद भगोरा ने जीत हासिल की.
बांसवाड़ा लोकसभा से आठ विधानसभा सीटे आती हैं, जिनमें डूंगरपुर, सागवाड़ा, चौरासी, घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़ शामिल हैं, और ये सभी सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement