एक समय था जब इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने वाले ज्यादातर छात्रों का फोकस सिर्फ कंप्यूटर साइंस (CSE) पर रहता था, लेकिन अब तस्वीर काफी बदल रही है. पिछले कुछ सालों में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) ब्रांच बहुत साइलेंटली और तेजी से छात्रों की फेवरेट बनी है. यह उन ब्रांचों में शामिल हो चुकी है, जिनके छात्रों को शानदार करियर, अच्छी जॉब और हाई पैकेज के मौके मिल रहे हैं. करियर ग्रोथ के मामले में बीटेक के इस ब्रांच का कोई टक्कर नहीं माना जा रहा है. अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने का प्लान बना रहे हैं या इस साल बीटेक में एडमिशन ले रहे हैं, तो जानिए IT ब्रांच क्यों हाई पैकेज की गारंटी बन रही है.
बीटेक IT ब्रांच क्या है, इसकी डिमांड क्यों बढ़ रही
IT का काम टेक्नोलॉजी को बिजनेस से कनेक्ट करना है. कंपनियां सिर्फ सॉफ्टवेयर बनाकर नहीं चलतीं, उन्हें अपनी वेबसाइट, ऐप, डेटा, ऑनलाइन सर्विस और डिजिटल सिस्टम को भी मैनेज करना पड़ता है. यही काम IT प्रोफेशनल्स करते हैं. इनका मेन फोकस इस बात पर होता है कि पहले से बनी हुई टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर का सही इस्तेमाल करके किसी बिजनेस या उससे जुड़ी प्रॉब्लम को कैसे सुलझाया जाए. आज बैंक से लेकर हॉस्पिटल और ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर फूड डिलीवरी तक हर जगह IT टीम की जरूरत पड़ती है.
बिना IT टीम क्यों नहीं चल सकती कोई कंपनी
आप सुबह उठने से लेकर रात सोने तक जिन भी सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं, उनके पीछे एक मजबूत आईटी टीम ही बैठी है. किसी बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज से लेकर अमेजन-फ्लिपकार्ट से डिलीवरी या जोमैटो-स्विगी से आपके खाने का ऑर्डर बिल्कुल सही टाइम पर पहुंचाने तक का काम यही आईटी टीम करती है. इस तरह की कोई भी कंपनी बिना आईटी टीम के नहीं चल सकती है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी टेक जायंट कंपनियों से लेकर TCS, इंफोसिस और विप्रो जैसी भारतीय टेक कंपनियों में आईटी एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड है.
IT ब्रांच में हाई पैकेज क्यों मिल रहा है
इसका सबसे बड़ा कारण डिमांड और स्किल का कॉम्बिनेशन है. कंपनियों को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जो उनके डिजिटल सिस्टम को बेहतर तरीके से चला भी सकें. अगर किसी स्टूडेंट्स की कोडिंग, डेटा हैंडलिंग, क्लाउड टेक्नोलॉजी या साइबर सिक्योरिटी पर अच्छी पकड़ है, तो उसके लिए जॉब अपॉर्च्युनिटी काफी बढ़ जाते हैं. यही कारण है कि अच्छे कॉलेजों से IT करने वालों को हाई पैकेज मिलने लगे हैं.
कितना होता है सैलरी पैकेज
अगर आप किसी अच्छे कॉलेज से बीटेक IT की पढ़ाई करते हैं, तो शुरुआत में ही सालाना 8 से 15 लाख रुपए का एवरेज पैकेज आसानी से मिल जाता है. वहीं, अगर आपकी कोडिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स शानदार हैं, तो भारत में ही 40 से 50 लाख रुपए तक का डोमेस्टिक पैकेज और विदेशों में करोड़ रुपए से ज्यादा का इंटरनेशनल पैकेज मिल सकता है.
IT से बीटेक करने के बाद कौन-कौन से करियर ऑप्शन
- सॉफ्टवेयर डेवलपर
- डेटा एनालिस्ट
- क्लाउड इंजीनियर
- साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
- वेब डेवलपर
- सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
- नेटवर्क इंजीनियर
- डेटाबेस स्पेशलिस्ट
- IT कंसल्टेंट
- प्रोडक्ट मैनेजर
इन 3 फील्ड्स में बरसता है सबसे ज्यादा पैसा
1. साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)आज के दौर में डेटा चोरी होना आम बात हो गई है ऐसे में कंपनियों के कीमती डेटा को हैकर्स से बचाने वाले साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग सबसे ज्यादा है और इन्हें कंपनियां मुंह मांगी सैलरी देती हैं.
2. क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)अब कंपनियां अपना डेटा कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में नहीं, बल्कि क्लाउड जैसे AWS या Azure पर रखती हैं. इस पूरे सिस्टम को संभालने के लिए क्लाउड इंजीनियर्स की काफी डिमांड है. ऐसे में इनका करियर बहुत ब्राइट होता है.
3. डेटा साइंस (Data Science & Analytics)कंपनियों के पास अपने करोड़ों ग्राहकों का जो डेटा होता है, उसे समझकर बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाया जाए, यह काम डेटा साइंटिस्ट करते हैं. यह इस समय की सबसे हॉट जॉब प्रोफाइल्स में से एक है.
डिग्री के साथ ये स्किल्स भी हैं बेहद जरूरी
- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Python, Java या C++ की अच्छी जानकारी
- लॉजिकल थिंकिंग
- प्रॉ
- ब्लम सॉल्विंग स्किल
- कम्युनिकेशन स्किल्स
यह भी पढ़ें- UPSC IES Admit Card 2026: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं