विज्ञापन

कौन हैं सत्यम मिश्रा,ज‍िन्‍हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया, चार ज‍िलों में रहे ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर

प्रयागराज के ADM (नगर) सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर व विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया CEO बनाया गया है. आईए जानते हैं उनके बारे में. 

कौन हैं सत्यम मिश्रा,ज‍िन्‍हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का नया CEO बनाया, चार ज‍िलों में रहे ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर
काशी विश्वनाथ मंदिर CEO सत्‍यम म‍िश्रा हरदोई के रहने वाले हैं.
  • यूपी में पीसीएस अध‍िकारी सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है
  • सत्यम मिश्रा वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज पद पर थे और उनका वाराणसी तबादला क‍िया गया है.
  • सत्यम मिश्रा ने पहले चार जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य किया है और वे 2015 बैच के पीसीएस हैं

उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सेवा के अध‍िकारी सत्‍यम म‍िश्रा अब श्री काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर एवं व‍िश‍िष्‍ट क्षेत्र व‍िकास पर‍िसर वाराणसी का मुख्‍य कार्यकारी अध‍िकारी होंगे.  यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने 16 स‍ितंबर को पांच पीसीएस अध‍िकार‍ियों को तबादले करते हुए  सत्‍यम म‍िश्रा को सीईओ की ज‍िम्‍मेदारी सौपी है. 2015 बैच के पीसीएस अध‍िकारी सत्‍यम मि‍श्रा चार ज‍िलों के ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर भी रह चुके हैं. 

श्री काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर एवं व‍िश‍िष्‍ट क्षेत्र व‍िकास पर‍िसर वाराणसी सीईओ बनने से पहले सत्‍यम म‍िश्रा अपर ज‍िला (नगर) प्रयागराज पद पर सेवाएं दे रहे थे. प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका वहां से वाराणसी ट्रांसफर क‍िया गया है. सत्‍यम से पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था. 

who is satyam mishra appointed kashi vishwanath temple ceo up pcs transfer

काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद वाराणसी के नए सीईओ सत्‍यम म‍िश्रा का सर्विस रिकॉर्ड.

उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस का तबादला 

  • सत्यम मिश्रा: अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी बनाए गए.
  • मंगलेश दुबे: उपसंचालक चकबन्दी, प्रयागराज (स्थानान्तरणाधीन) को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया.
  • अरविन्द कुमार द्विवेदी: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद से संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ बने.
  • सीमा पाण्डेय: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाई गईं.
  • अभय कुमार पाण्डेय: कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर (स्थानान्तरणाधीन) का कासगंज के लिए हुआ तबादला निरस्त किया गया; वे पूर्ववत कानपुर विकास प्राधिकरण में बने रहेंगे. 
who is satyam mishra appointed kashi vishwanath temple ceo up pcs transfer

यूपी में पांच पीसीएस अध‍िकार‍ियों के तबादले. 

सत्‍यम म‍िश्रा का जीवन पर‍िचय

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ सत्‍यम म‍िश्रा म‍ूल रूप से हरदोई ज‍िले के रहने वाले हैं. 25 द‍िसंबर 1984 को जन्‍मम म‍िश्रा उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स‍िविल सेवा परीक्षा के 2015 बैच के अध‍िकारी हैं. 15 मार्च 2016 को उन्‍होंने बतौर पीसीएस अफसर यूपी प्रशासन‍िक सेवा ज्‍वाइन की. 

satyam mishra ceo kashi vishwanath temple

satyam mishra:  6 जनवरी से2025 से एडीएम नगर (प्रयागराज) पद पर सेवाएं रहे थे.  

यूपी में पीसीएस अध‍िकारी बनने के बाद सत्‍यम म‍िश्रा को बरेली ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर पद पर पहली पोस्टिंग म‍िली. इसके बाद वे गाजीपुर, महराजगंज और च‍ित्रकूट के भी ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर और रामपुर के स‍िटी मजिस्‍ट्रेट रहे. साल 2023 में मुरादाबाद व‍ित्‍त एवं राजस्‍व एडीएम और 6 जनवरी से2025 से एडीएम नगर (प्रयागराज) पद पर सेवाएं रहे थे.   



यूपी में कई PCS अधिकारी का तबादला, सत्यम मिश्रा होंगे काशी विश्वनाथ के नए सीईओ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PCs, Kashi Vishalakshi Temple, CEO, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com