विज्ञापन

जानें कौन हैं प्रोफेसर योगेश सिंह, जिनकी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में हुई पुनर्नियुक्ति, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मिली जिम्मेदारी

Delhi University Vice Chancellor Reappointment: केंद्र सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया है. वे 8 अक्टूबर 2026 से अगले पांच सालों के लिए कुलपति नियुक्त कर दिए गए हैं.

जानें कौन हैं प्रोफेसर योगेश सिंह, जिनकी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में हुई पुनर्नियुक्ति, लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मिली जिम्मेदारी

Delhi University Vice Chancellor Reappointment: केंद्र सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया है. वे 8 अक्टूबर 2026 से अगले पांच सालों के लिए कुलपति नियुक्त कर दिए गए हैं. यह पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय में नियमों में बदलाव के बाद किसी कुलपति को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला है. 

8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा दूसरा कार्यकाल

आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रो. योगेश सिंह का दूसरा कार्यकाल 8 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा और इसकी अवधि पांच वर्ष होगी. प्रो. सिंह ने पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को दिल्ली विश्वविद्यालय के 23वें कुलपति के रूप में पदभार संभाला था. 

नियमों में बदलाव के बाद पहली पुनर्नियुक्ति

वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिनियम (Statute 11-F) में संशोधन किया था. इस संशोधन के बाद कुलपति को एक और पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किए जाने का प्रावधान जोड़ा गया था. प्रो. योगेश सिंह इस संशोधित व्यवस्था के तहत दोबारा नियुक्त होने वाले पहले कुलपति बन गए हैं. 

प्रो. योगेश सिंह कौन हैं?

प्रो. योगेश सिंह देश के जाने-माने शिक्षाविद् हैं. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र से एमटेक और पीएचडी की है. दिल्ली विश्वविद्यालय आने से पहले वे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के कुलपति रहे. इससे पहले महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के कुलपति रह चुके हैं. नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अब NSUT) के निदेशक भी रहे हैं. 

पहले कार्यकाल में किए कई अहम बदलाव

2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद प्रो. योगेश सिंह के नेतृत्व में डीयू में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए. इनमें प्रमुख हैं- 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का चरणबद्ध क्रियान्वयन
चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) की शुरुआत
CUET के माध्यम से स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को अपनाना
डिजिटल प्रशासन और ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा
नए शैक्षणिक और शोध कार्यक्रमों की शुरुआत
आधारभूत ढांचे (Infrastructure) के विस्तार पर जोर

देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University Vice Chancellor Professor Yogesh Singh, Delhi University Vice Chancellor Yogesh Singh, DU Vice Chancellor, DU Vice Chancellor Yogesh Singh, DU VC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com